Vijay Vihar में अवैध पटाखों की तस्करी नाकाम, दिल्ली पुलिस ने 66 किलो सामग्री के साथ एक को पकड़ा

Vijay Vihar में अवैध पटाखों की तस्करी नाकाम, दिल्ली पुलिस ने 66 किलो सामग्री के साथ एक को पकड़ा

दिल्ली के विजय विहार इलाके में बिना वैध लाइसेंस के पटाखे रखने और उनका परिवहन करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और उसके तिपहिया वाहन से 66 किलोग्राम पटाखे बरामद किए गए हैं। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान दिल्ली के रामपुरा निवासी विजेंद्र कुमार (33) के रूप में हुई है और उसे मंगलवार को रात में एक पार्क के पास गश्त कर रही पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, टीम ने सड़क किनारे खड़ा एक तिपहिया वाहन देखा, जिसमें चालक बैठा था। जब उससे वहां खड़े होने और वाहन में रखे सामान के बारे में पूछा गया, तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। पुलिस ने बताया कि वाहन की तलाशी लेने पर उसके अंदर अलग-अलग प्रकार के 66 किलोग्राम पटाखे मिले।

अधिकारियों के अनुसार, कुमार ने कथित तौर पर पुलिस को बताया कि वह वैध लाइसेंस के बिना ही पटाखे बेचने के लिए लाया था। पुलिस ने पटाखों और तिपहिया वाहन को जब्त कर लिया है। पुलिस ने बताया कि बुधवार को विजय विहार थाने में विस्फोटक अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *