बम्हौरी | नगर परिषद कुंडाली बम्हौरी के आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 55, 56 और 57 में विद्यारंभ संस्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती पूजा से हुई, इसके बाद अतिथियों ने बच्चों को तिलक लगाकर माला पहनाई और प्रमाण पत्र वितरित किए। कार्यक्रम में जनपद सदस्य मदन गोपाल वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह लोधी और सेक्टर पर्यवेक्षक मानकुअर प्रजापति उपस्थित रहीं। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने आयोजन में सहयोग किया। अतिथियों ने कहा कि यह संस्कार बच्चों के जीवन में शिक्षा की मजबूत नींव रखता है। अंत में बच्चों को आइसक्रीम वितरित की गई।


