Chinese influencer Video viral: चीन की एक फेमस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के साथ हाल ही में एक चौका देने वाला मामला सामने आया है, जिसने ब्यूटी फिल्टर के प्रभाव पर नई बहस छेड़ दी है। बता दें, इस महिला ने लाखों फॉलोअर्स जुटा रखे थे, लेकिन एक लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान उनके चेहरे का ब्यूटी फिल्टर अचानक हट गया, जिसके तुरंत कई हजार फॉलोअर्स कम होने की खबर सामने आई है।
बड़ी आंखों और शार्प जबड़े के साथ ‘डॉल लुक’ वाला बन गया।
इस वायरल वीडियो में ये देखा जा सकता है कि वो लाइव सेशन कर रही थी, फिर अचानक महज कुछ ही सेकंड के लिए उनका असली चेहरा सामने आया और इस दौरान उनकी त्वचा की सामान्य बनावट और गहरा स्किन टोन साफ नजर आया। हालांकि, कुछ ही पलों में फिल्टर वापिस ऑन हो गया और उनका चेहरा फिर से स्मूद, बड़ी आंखों और शार्प जबड़े के साथ ‘डॉल लुक’ वाला बन गया।
सोशल मीडिया पर इस घटना के तुरंत बाद खबर फैली कि महिला ने लगभग 1.4 लाख फॉलोअर्स को खो दिया है और ये खबर इंस्टाग्राम और एक्स जैसे प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो गई। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर फिल्टर के यूज को लेकर तेज आलोचनाओं हो रही है और कई यूजर्स ने फिल्टर के अधिक यूज को गलत बताया और इसे अपराध तक घोषित करने की मांग की। इन सब पर एक यूजर ने लिखा, “फिल्टर को अपराध घोषित कर देना चाहिए।”
फिल्टर का यूज मनोरंजन और सुंदरता बढ़ाने के लिए है
इस घटना ने ये सवाल उठाया है कि सोशल मीडिया पर असली और नकली छवियों के बीच बैलेंस कैसे बनाया जाए और क्या हमारी डिजिटल पहचान फिल्टर के पीछे छिपी हुई है। फिल्टर का यूज मनोरंजन और सुंदरता बढ़ाने के लिए होता है, लेकिन इसके अत्यधिक उपयोग से वास्तविकता से दूर होने और असफलताओं की संभावना भी बढ़ जाती है।



(@ClownWorld)