Young Iranians Celebrate Khamenei Death: ईरान में सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद देश दो ध्रुवों में बंट गया है। एक तरफ तेहरान की सड़कों पर हजारों लोग मातम मना रहे हैं, आंसू बहा रहे हैं और खामेनेई को ‘शहीद’ कहकर अमेरिका-इजरायल के खिलाफ बदला लेने की कसमें खा रहे हैं। दूसरी तरफ युवा और महिलाएं खुशी से झूम रही हैं, डांस कर रही हैं, आतिशबाजी कर रही हैं और सोशल मीडिया पर ‘ट्रंप डांस’ रील्स वायरल कर रही हैं। यह विरोधाभास ईरान के बदलते मिजाज को साफ दिखाता है, खासकर युवा पीढ़ी में जहां दशकों की दमनकारी नीतियों के खिलाफ गुस्सा अब खुशी में बदल गया है।
‘मैंने कहा था न कि तेरी कब्र पर नाचूंगी?’
आपको बता दें कि ईरानी राज्य मीडिया ने पुष्टि की कि अमेरिका-इजरायल के संयुक्त हमलों में खामेनेई मारे गए। इसके तुरंत बाद सोशल मीडिया पर वीडियो बाढ़ आ गई। तेहरान, कराज, इजेह और अन्य शहरों में युवा सड़कों पर नाचते, कार हॉर्न बजाते, फायरवर्क्स जलाते दिखे। कई महिलाओं ने हिजाब उतारकर डांस किया, जो 2022 के महसा अमिनी विरोध प्रदर्शनों की याद दिलाता है। एक वीडियो में एक महिला ने खामेनेई की तस्वीर जलाकर उससे सिगरेट जलाई और डांस किया, कैप्शन था, ‘मैंने कहा था न कि तेरी कब्र पर नाचूंगी?’
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ‘ट्रंप डांस’ ट्रेंड
‘ट्रंप डांस’ ट्रेंड खासा वायरल हुआ। लॉस एंजिल्स में ईरानी महिलाएं ट्रंप के गाने ‘YMCA’ पर डांस करती दिखीं, ट्रंप को धन्यवाद देते हुए। कई रील्स में युवा ट्रंप के डांस मूव्स की नकल करते, ‘थैंक यू ट्रंप’ चिल्लाते नजर आए। एक युवा ने कहा, ‘अम आई ड्रीमिंग? हेलो न्यू वर्ल्ड!’ एक 24 साल की नजनीन ने गार्जियन को बताया, ‘आंसू बह रहे थे… सड़कें लोगों से भरी थीं जो जश्न मना रहे थे। बाहर के लोग नहीं समझ सकते कि इस हत्यारे के शिकार ईरानियों को कैसा लग रहा है।?’
‘पहली बार सिगरेट पी… पूरी रात नहीं सोए’
20 साल की मिना (तेहरान की छात्रा) ने कहा, ‘मेरे दिमाग में सिर्फ बदला था। आज खामेनेई की मौत की खबर ने वह इच्छा पूरी कर दी।’ रश्त की एक डॉक्टर ने कहा, ‘पहली बार सिगरेट पी… पूरी रात नहीं सोए, थकान भी नहीं लगी। यह मेरी जिंदगी की सबसे अच्छी रात थी।’ इस्फहान की 33 साल की महिला ने रॉयटर्स को बताया कि वह अविश्वास और खुशी से रो रही थीं, सड़क पर डांस कर रही थीं।
तेहरान के चौराहों पर हजारों लोगों ने किया प्रदर्शन
लेकिन दूसरी तरफ मातम भी गहरा है। तेहरान के चौराहों पर हजारों लोग इकट्ठा हुए, आंसू बहाते हुए खामेनेई को ‘इमाम’ कहकर याद किया। 21 साल के हुसैन दादबख्श ने कहा, ‘मैं इस्लाम और अपने इमाम खामेनेई के लिए जान कुर्बान करने को तैयार हूं। जायोनी और ट्रंप को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।’ शिराज की एक शिक्षिका अतौसा मिर्जादे ने कहा, ‘मैं खुश नहीं हो सकती। इराक जैसी अराजकता आ जाएगी तो क्या होगा?’
‘अल्लाहु अकबर… हमारे लिए सबसे शानदार खबर’
यह द्वंद्व ईरान के युवाओं के मिजाज में बदलाव दिखाता है। 2022 के विरोधों में हजारों मारे गए, जिसमें महसा अमिनी, सरिना इस्माइलजादेह और नीका शकरामी जैसे नाम शामिल हैं। युवा इसे बदला मान रहे हैं। एक्टर एलनाज नोरौजी ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ’47 साल से इंतजार था… खामेनेई मर गया। अल्लाहु अकबर… हमारे लिए सबसे शानदार खबर।’



BREAKING: Iranian women are JAMMING to YMCA right now in the streets of Los Angeles, President Trump’s signature song
(@melianouss)