भागलपुर पुलिस जिले के बिहपुर थाना क्षेत्र के गौरीपुर गांव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक युवक खुलेआम देसी कट्टे से फायरिंग करता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहा युवक गौरीपुर गांव का निवासी छोटूवा ठाकुर है। मामले की जानकारी मिलने के बाद बिहपुर थाना पुलिस हरकत में आ गई है। वायरल वीडियो में युवक बिना किसी डर के हथियार लहराते हुए गोली चला रहा है। इस घटना से इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने इस तरह खुलेआम हथियार के साथ फायरिंग को कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती बताया है और ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। बिहपुर थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की जांच कराई जा रही है। पुलिस वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान सुनिश्चित कर रही है और मामले की सत्यता की पुष्टि की जा रही है। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि यदि जांच में वीडियो सही पाया जाता है, तो आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं में कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की गहनता से जांच में जुटी हुई है। भागलपुर पुलिस जिले के बिहपुर थाना क्षेत्र के गौरीपुर गांव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक युवक खुलेआम देसी कट्टे से फायरिंग करता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहा युवक गौरीपुर गांव का निवासी छोटूवा ठाकुर है। मामले की जानकारी मिलने के बाद बिहपुर थाना पुलिस हरकत में आ गई है। वायरल वीडियो में युवक बिना किसी डर के हथियार लहराते हुए गोली चला रहा है। इस घटना से इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने इस तरह खुलेआम हथियार के साथ फायरिंग को कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती बताया है और ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। बिहपुर थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की जांच कराई जा रही है। पुलिस वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान सुनिश्चित कर रही है और मामले की सत्यता की पुष्टि की जा रही है। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि यदि जांच में वीडियो सही पाया जाता है, तो आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं में कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की गहनता से जांच में जुटी हुई है।


