Video:हनुमान जन्मोत्सव: शहर में भक्ति, उल्लास और धार्मिक उत्साह का बना वातावरण

Video:हनुमान जन्मोत्सव: शहर में भक्ति, उल्लास और धार्मिक उत्साह का बना वातावरण

जैसलमेर. चैत्र पूर्णिमा के अवसर पर स्वर्णनगरी में हनुमान जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। पुराने बिजलीघर परिसर स्थित गजटेड हनुमान मंदिर में आयोजित जन्मोत्सव कार्यक्रम के तहत शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। हनुमान जन्मोत्सव आयोजन समिति के संयोजक ग्वालदास मेहता ने बताया कि सुबह 9:30 बजे गड़ीसर चौराहे से शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। शोभायात्रा में सजे-धजे ऊंट-घोड़े, पारंपरिक परिधान में मंगल कलश धारण किए बालिकाएं और विभिन्न देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। डीजे और बैंड की धुनों के बीच श्रद्धालु हनुमान चालीसा का पाठ करते और जय श्री राम के उद्घोष लगाते आगे बढ़ते रहे। शोभायात्रा का प्रमुख आकर्षण हनुमानगढ़ से आई सरदार बैंड और खाजूवाला, बीकानेर की बंजारा बीन टीम रही। राम के रूप में भागीरथ चुयल, लक्ष्मण के रूप में मनोहर मीणा और हनुमान के रूप में विजयसिंह मोयल की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *