Video: Awarapan 2 की सक्सेस पार्टी में दिखा Disha Patani का बोल्ड अवतार, इंटरनेट बढ़ा पारा

Video: Awarapan 2 की सक्सेस पार्टी में दिखा Disha Patani का बोल्ड अवतार, इंटरनेट बढ़ा पारा

बॉक्स ऑफिस पर मिली शानदार सफलता के बाद फिल्म आवारापन 2 की पूरी टीम ने मुंबई में एक भव्य सक्सेस पार्टी का आयोजन किया। इस खास मौके पर अभिनेत्री दिशा पाटनी अपने बेहद बोल्ड और ग्लैमरस अवतार में पहुंचीं। सक्सेस पार्टी के रेड कार्पेट पर जैसे ही दिशा ने एंट्री ली, वहां मौजूद हर किसी की नजरें उन्हीं पर टिक गईं।

अपनी सिजलिंग ड्रेस और किलर एटीट्यूड में दिशा पाटनी ने पैपराजी को एक से बढ़कर एक बोल्ड पोज दिए। सोशल मीडिया पर दिशा का यह कातिलाना और हॉट लुक तेजी से वायरल हो रहा है और उनके फैंस इस ग्लैमरस अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: 27 नवंबर 2023 की वो खौफनाक सुबह! Himanshi Khurana ने Asim Riaz की खोली पोल, बोलीं- ‘अब पर्दा डालने का खेल खत्म’

बॉक्स ऑफिस पर आवारापन 2 की ताबड़तोड़ कमाई

इमरान हाशमी और दिशा पाटनी स्टारर फिल्म की बॉक्स ऑफिस कमाई में दूसरे सोमवार को गिरावट देखी गई। इसके बावजूद, फिल्म 150 करोड़ के आंकड़े के करीब पहुंच रही है। इसे बॉक्स ऑफिस पर 11 दिन हो चुके हैं। अपने पहले हफ्ते में, आवारापन 2 ने 113.50 करोड़ कमाए। इसने दूसरे रविवार को 8.75 करोड़ कमाए, जबकि दूसरे सोमवार को 2.75 करोड़ की कमाई की। आवारापन 2 की कुल घरेलू कमाई 166.02 करोड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *