बैंक के बाहर स्कूटी की डिग्गी खोलकर 2 लाख चोरी:सीतापुर में शातिर चोर सीसीटीवी में कैद, पुलिस जांच में जुटी,

बैंक के बाहर स्कूटी की डिग्गी खोलकर 2 लाख चोरी:सीतापुर में शातिर चोर सीसीटीवी में कैद, पुलिस जांच में जुटी,

सीतापुर के बिसवां कोतवाली कस्बे में सोमवार को बैंक के बाहर स्कूटी की डिग्गी खोलकर 2 लाख रुपये चोरी होने की घटना से हड़कंप मच गया। वारदात उस समय हुई जब पीड़ित बैंक से रुपये निकालने के बाद सामने स्थित एटीएम पर गया था। चंद मिनटों में ही एक शातिर चोर स्कूटी की डिग्गी खोलकर पूरी रकम लेकर फरार हो गया। घटना बैंक परिसर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई जिसमें शातिर भागते हुए नजर आ रहा है। जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के ग्राम महमूदपुर मजरा सरैंया मिर्जापुर निवासी अभिषेक पटेल सोमवार दोपहर अपने साथी पुष्पेन्द्र के साथ एसबीआई शाखा बिसवां पहुंचे थे। दोपहर करीब 12:26 बजे उन्होंने बैंक से 2 लाख रुपये निकाले और रकम अपनी बैटरी संचालित स्कूटी की डिग्गी में रख दी। इसके बाद दोनों बैंक के सामने स्थित एटीएम पर अतिरिक्त 4 हजार रुपए निकालने चले गए। इसी दौरान पहले से निगरानी कर रहे एक शातिर युवक ने मौका पाकर स्कूटी की डिग्गी खोली और उसमें रखे 2 लाख रुपये लेकर फरार हो गया। जब अभिषेक वापस लौटे तो डिग्गी खुली मिली और नकदी गायब थी। घटना का पता चलते ही उनके होश उड़ गए और उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पीड़ित ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि बैंक परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में आरोपी की गतिविधियां रिकॉर्ड हुई हैं। आसपास की दुकानों में लगे कैमरों में भी आरोपी की तस्वीरें मिलने की संभावना है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। सीओ बिसवा अमन सिंह का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *