वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 5 शातिर अरेस्ट:गोपालगंज में फर्जी कागजात बनाकर, नंबर प्लेट बदलकर बाजार में बेचते थे

वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 5 शातिर अरेस्ट:गोपालगंज में फर्जी कागजात बनाकर, नंबर प्लेट बदलकर बाजार में बेचते थे

गोपालगंज पुलिस ने एक संगठित वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। महम्मदपुर थाना पुलिस ने इस कार्रवाई में गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी के कई वाहन और भारी मात्रा में आपराधिक सामग्री बरामद की गई है। यह कार्रवाई 1 अप्रैल को महम्मदपुर थाना क्षेत्र के बगीश मोड़ पर वाहन जांच के दौरान शुरू हुई। पुलिस ने एक बिना नंबर प्लेट वाली संदिग्ध स्कॉर्पियो को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा कर वाहन को रोका। चालक मौके से फरार हो गया, जबकि वाहन में सवार जितेंद्र कुमार और तबरेज आलम को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में पता चला कि स्कॉर्पियो चोरी की थी और गिरफ्तार आरोपी एक संगठित वाहन चोर गिरोह के सदस्य हैं। यह गिरोह चोरी के वाहनों का रंग बदलने, इंजन और चेसिस नंबर में हेरफेर करने, फर्जी कागजात बनाने और नंबर प्लेट बदलकर उन्हें बाजार में बेचने का काम करता था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ-2 राकेश कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। इस टीम ने तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर छापेमारी कर गिरोह के तीन अन्य सदस्यों मुन्ना कुमार यादव, लक्ष्मण राय और मनोज राय को भी गिरफ्तार किया। 1 स्कॉर्पियो, 1 लैपटॉप, 3 प्रिंटर और 1 इनवर्टर बरामद गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने विभिन्न स्थानों से चोरी के 4 बोलेरो, 3 मोटरसाइकिल और एक अन्य वाहन बरामद किए। इसके अतिरिक्त, 1 स्कॉर्पियो, 1 लैपटॉप, 3 प्रिंटर, 1 इनवर्टर, 1 बैटरी, 4 मोबाइल फोन, 9 स्मार्ट कार्ड, 50 फर्जी नंबर प्लेट और 1 गैस कटर भी बरामद किया गया। यह सामग्री गिरोह की पेशेवर कार्यशैली को दर्शाती है। पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी ने बताया कि पिछले तीन महीनों से जिले में लगातार वाहन चोरी की घटनाएं सामने आ रही थीं, जिसके बाद इस गिरोह का भंडाफोड़ करने के लिए विशेष प्रयास किए गए। लोग रात में अपने वाहन सुरक्षित खड़ा करते थे, लेकिन सुबह होते ही उनके वाहन गायब मिलते थे। आरोपियों में एक गोपालगंज का रहने वाला
इन घटनाओं के खुलासे के लिए विशेष टीम गठित की गई थी, जिसने इस गिरोह का सफल उद्भेदन किया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में एक गोपालगंज का रहने वाला है, जबकि अन्य पूर्वी चंपारण और मुजफ्फरपुर जिले के निवासी हैं। एसपी के अनुसार, यह गिरोह चोरी के वाहनों पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर और कागजात तैयार कर बेहद चालाकी से उन्हें बेच देता था। साथ ही, इन वाहनों का उपयोग गैरकानूनी गतिविधियों में भी किया जाता था। पुलिस अब सभी आरोपियों के आपराधिक इतिहास खंगालने में जुटी है और गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने इस सफल कार्रवाई के लिए टीम के अधिकारियों को सम्मानित करने की बात कही है। साथ ही आम नागरिकों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सके। गोपालगंज पुलिस ने एक संगठित वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। महम्मदपुर थाना पुलिस ने इस कार्रवाई में गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी के कई वाहन और भारी मात्रा में आपराधिक सामग्री बरामद की गई है। यह कार्रवाई 1 अप्रैल को महम्मदपुर थाना क्षेत्र के बगीश मोड़ पर वाहन जांच के दौरान शुरू हुई। पुलिस ने एक बिना नंबर प्लेट वाली संदिग्ध स्कॉर्पियो को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा कर वाहन को रोका। चालक मौके से फरार हो गया, जबकि वाहन में सवार जितेंद्र कुमार और तबरेज आलम को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में पता चला कि स्कॉर्पियो चोरी की थी और गिरफ्तार आरोपी एक संगठित वाहन चोर गिरोह के सदस्य हैं। यह गिरोह चोरी के वाहनों का रंग बदलने, इंजन और चेसिस नंबर में हेरफेर करने, फर्जी कागजात बनाने और नंबर प्लेट बदलकर उन्हें बाजार में बेचने का काम करता था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ-2 राकेश कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। इस टीम ने तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर छापेमारी कर गिरोह के तीन अन्य सदस्यों मुन्ना कुमार यादव, लक्ष्मण राय और मनोज राय को भी गिरफ्तार किया। 1 स्कॉर्पियो, 1 लैपटॉप, 3 प्रिंटर और 1 इनवर्टर बरामद गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने विभिन्न स्थानों से चोरी के 4 बोलेरो, 3 मोटरसाइकिल और एक अन्य वाहन बरामद किए। इसके अतिरिक्त, 1 स्कॉर्पियो, 1 लैपटॉप, 3 प्रिंटर, 1 इनवर्टर, 1 बैटरी, 4 मोबाइल फोन, 9 स्मार्ट कार्ड, 50 फर्जी नंबर प्लेट और 1 गैस कटर भी बरामद किया गया। यह सामग्री गिरोह की पेशेवर कार्यशैली को दर्शाती है। पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी ने बताया कि पिछले तीन महीनों से जिले में लगातार वाहन चोरी की घटनाएं सामने आ रही थीं, जिसके बाद इस गिरोह का भंडाफोड़ करने के लिए विशेष प्रयास किए गए। लोग रात में अपने वाहन सुरक्षित खड़ा करते थे, लेकिन सुबह होते ही उनके वाहन गायब मिलते थे। आरोपियों में एक गोपालगंज का रहने वाला
इन घटनाओं के खुलासे के लिए विशेष टीम गठित की गई थी, जिसने इस गिरोह का सफल उद्भेदन किया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में एक गोपालगंज का रहने वाला है, जबकि अन्य पूर्वी चंपारण और मुजफ्फरपुर जिले के निवासी हैं। एसपी के अनुसार, यह गिरोह चोरी के वाहनों पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर और कागजात तैयार कर बेहद चालाकी से उन्हें बेच देता था। साथ ही, इन वाहनों का उपयोग गैरकानूनी गतिविधियों में भी किया जाता था। पुलिस अब सभी आरोपियों के आपराधिक इतिहास खंगालने में जुटी है और गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने इस सफल कार्रवाई के लिए टीम के अधिकारियों को सम्मानित करने की बात कही है। साथ ही आम नागरिकों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *