राजस्थान रॉयल्स नहीं, दिल्ली कैपिटल्स से खेल रहे होते वैभव सूर्यवंशी! IPL ऑक्शन में हुई थी बड़ी बिडिंग वॉर

राजस्थान रॉयल्स नहीं, दिल्ली कैपिटल्स से खेल रहे होते वैभव सूर्यवंशी! IPL ऑक्शन में हुई थी बड़ी बिडिंग वॉर

IPL 2026, Vaibhav Sooryavanshi: IPL 2025 के मेगा ऑक्शन की जब भी बात होगी, तब 13 साल के बिहार के वैभव सूर्यवंशी का नाम सबसे ऊपर आएगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस राजस्थान रॉयल्स (RR) ने वैभव को आज स्टार बनाया है, उसने वैभव के लिए पहली बोली नहीं लगाई थी? अगर ये दूसरी टीम थोड़ा और जोर लगाती, तो आज वैभव राजस्थान की गुलाबी जेर्सी में नहीं बल्कि नीली जर्सी में में खेल रहे होते।

इस टीम ने लगाई थी पहली बोली

जेद्दा (सऊदी अरब) में हुए मेगा ऑक्शन में जब 491वें नंबर पर वैभव का नाम आया, तो किसी को उम्मीद नहीं थी कि इतना छोटा बच्चा इतिहास रच देगा। 30 लाख की बेस प्राइस वाले वैभव के लिए सबसे पहली बोली दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने लगाई थी। दिल्ली और राजस्थान के बीच इस छोटे-से खिलाड़ी के लिए जबरदस्त बिडिंग वॉर हुई। बोली 16 राउंड तक चली, लेकिन जब कीमत 1 करोड़ पहुंची तो दिल्ली पीछे हट गई। इसके तुरंत बाद राजस्थान रॉयल्स ने 1 करोड़ 10 लाख की बोली लगाकर बाजी मार ली।

IPL इतिहास के सबसे युवा खिलाड़ी

वैभव की उम्र तो उस समय IPL के वजूद से भी कम थी। नवंबर 2024 के ऑक्शन के वक्त वह सिर्फ 13 साल के थे और 2025 का सीजन खेलते वक्त 14 साल के हुए। इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए भले ही 15 साल की उम्र जरूरी हो, लेकिन भारतीय क्रिकेट के नियमों का फायदा वैभव को अच्छे से मिला और वे IPL के सबसे युवा खिलाड़ी बने।

डेब्यू से शतक तक चला वैभव का तूफान

19 अप्रैल 2025 को जब उन्हें पहला मौका मिला, तो उन्होंने पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर अपने इरादे साफ कर दिए थे। उनकी अब तक की यात्रा किसी फिल्म जैसी दिखाई पड़ती है। पहला मैच हुआ जिसमें वैभव ने 20 गेंदों में 34 रन की छोटी पर धमाकेदार पारी खेली। तीसरे मैच में सिर्फ 38 गेंदों में 101 रन ठोककर सूर्यवंशी IPL इतिहास के सबसे युवा शतकवीर बन गए। हालांकि कुछ मैचों में वे जल्दी आउट हुए, लेकिन फिर 40 और 57 रनों की पारियां खेलकर उन्होंने साबित कर दिया कि वे लंबी रेस के घोड़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *