Vaibhav Sooryavanshi अब बैक-टू-बैक खेल सकते हैं 5 मुकाबले, जानें कब-कहां किसके खिलाफ मचाएंगे धमाल?

Vaibhav Sooryavanshi अब बैक-टू-बैक खेल सकते हैं 5 मुकाबले, जानें कब-कहां किसके खिलाफ मचाएंगे धमाल?

Vaibhav Sooryavanshi: दलीप ट्रॉफी 2026 के क्वार्टर फाइनल में ईशान किशन की कप्‍तानी और वैभव सूर्यवंशी की उपकप्‍तानी वाली ईस्‍ट जोन ने मंगलवार को नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ पारी और 210 रनों से बड़ी जीत दर्ज की है। अब सूर्यवंशी 30 अगस्‍त को पहले सेमीफाइनल में सेंट्रल जोन के खिलाफ खेलेंगे। इसके साथ ही वह सितंबर के मध्‍य तक बैक-टू-बैक पांच मैच खेल सकते हैं। 

Vaibhav Sooryavanshi Latest News: ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी की अगुवाई वाली ईस्‍ट जोन ने मंगलवार को नार्थ ईस्‍ट जोन को पारी और 210 रनों से धूल चटाते हुए दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। ईस्‍ट की इस जीत के हीरो शाहबाज अहमद रहे, जिन्‍होंने बल्‍ले से 167 रन की शानदार पारी खेली। इसके बाद नॉर्थ ईस्‍ट के चार विकेट लेकर जीत में अहम भूमिका अदा की। अब ईस्‍ट जोन पहले सेमीफाइनल में 30 अगस्‍त से सेंट्रल जोन का सामना करेगी और अगर जीत दर्ज करती है, तो 6 सितंबर को दलीप ट्रॉफी 2026 का खिताबी मुकाबला भी खेलेगी। ऐसे में इन दोनों मुकाबलों में वैभव सूर्यवंशी क्‍वार्टर फाइनल की कसर निकालना चाहेंगे।

17 सितंबर तक वैभव सूर्यवंशी शेड्यूल फुल

10 सितंबर तक दलीप ट्रॉफी खेलने के बाद वैभव सूर्यवंशी अफगानिस्‍तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में धमाल मचाते नजर आएंगे। इस सीरीज की खास बात ये है कि क्रिकेट के इतिहास में पहली बार भारतीय टीम नई दिल्‍ली में मेहमान की भूमिका में होगी, जबकि अरुण जेटली स्‍टेडियम अफगानिस्‍तान का होम ग्राउंड होगा। इस सीरीज के लिए अफगानिस्‍तान टीम की घोषणा हो चुकी है। जल्‍द ही भारतीय टीम की घोषणा भी कर दी जाएगी, जिसमें वैभव सूर्यवंशी का चुना जाना लगभग तय है।

भारत बनाम अफगानिस्‍तान T20I सीरीज का शेड्यूल

मैच तारीख मैदान स्थान
1st T20I 13 सितंबर 2026 अरुण जेटली स्टेडियम दिल्ली
2nd T20I 15 सितंबर 2026 अरुण जेटली स्टेडियम दिल्ली
3rd T20I 17 सितंबर 2026 अरुण जेटली स्टेडियम दिल्ली

बल्‍ले से नहीं तो गेंद से दिया महत्‍वपूर्ण योगदान

बता दें कि नॉर्थ ईस्‍ट जोन के खिलाफ क्‍वार्टर फाइनल में मुकाबले में ईस्‍ट जोन ने अपनी पहली पारी में 467 रन बनाए। सुदीप कुमार और शाहबाज अहमद ने शतक जड़े तो कुमार कुशाग्र ने अर्धशतक लगाया। वैभव सूर्यवंशी 6 गेंदों पर सिर्फ 8 रन ही बना सके। इसके जवाब में नॉर्थ ईस्‍ट की टीम अपनी पहली पारी में 111 रन पर ही सिमट गई। ईस्‍ट की ओर से अभिजीत सरकार ने पांच विकेट तो शहबाज ने तीन विकेट लिए। वहीं, फॉलोआन खेलते हुए नॉर्थ ईस्‍ट अपनी दूसरी पारी में 146 रन पर ढेर हो गई। ईस्‍ट की ओर से अंकुल रॉय ने पांच विकेट तो वैभव सूर्यवंशी ने दो अहम विकेट चटकाए।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *