उत्तर प्रदेश छात्रवृत्ति 2026: वंचित छात्रों के लिए दोबारा खुलेगा पोर्टल, मंत्री के निर्देश पर फैसला

उत्तर प्रदेश छात्रवृत्ति 2026: वंचित छात्रों के लिए दोबारा खुलेगा पोर्टल, मंत्री के निर्देश पर फैसला

Uttar Pradesh Scholarship 2026: शैक्षिक सत्र 2025-26 के अंतर्गत छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना से वंचित छात्र-छात्राओं को आवेदन करने का अवसर मिल रहा है। समाज कल्याण विभाग ने बताया है कि जल्द ही छात्रवृत्ति पोर्टल को दोबारा खोला जाएगा। जिससे छूटे हुए पात्र छात्रों को योजना का लाभ मिल सके। समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया है। समाज कल्याण राज्य मंत्री के निर्देश पर समाज कल्याण विभाग पोर्टल को दोबारा खोलने की तैयारी कर रहा है। जिससे कि छात्रों को छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति योजना का लाभ मिल सके।

समाज कल्याण राज्य मंत्री ने दिया निर्देश

उत्तर प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण में कहा कि किसी भी योग्य छात्र को तकनीकी या अन्य कारणों से छात्रवृत्ति से वंचित नहीं रहना पड़ेगा। विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि पोर्टल दोबारा खोला जाए। सभी पात्र छात्रों को छात्रवृत्ति की धनराशि उनके बैंक खातों में सीधे उपलब्ध कराई जाएगी। जिससे उनकी पढ़ाई में कोई बाधा न आए।

समाज कल्याण अधिकारी ने बताया…

उन्नाव के समाज कल्याण अधिकारी प्रकाश पाण्डेय ने बताया कि इस बार कई छात्र तकनीकी कारणों के चलते आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए थे। विशेष रूप से नेशनल इंफॉर्मेटिक सेंटर (एनआईसी) के मास्टर फीस प्रोसेस नहीं हो पाने से छात्रवृत्ति की प्रक्रिया प्रभावित हुई। समाज कल्याण विभाग राज्य मंत्री के निर्देश पर इस समस्या के समाधान में लगा है। जल्द ही पोर्टल दोबारा खोल दिया जाएगा।‌

पिछले साल भी यही समस्या आई थी

समाज कल्याण अधिकारी बताया कि पिछले वर्ष भी इसी प्रकार की समस्या आई थी। जिसका समाधान के लिए पोर्टल को दुबारा खोला गया था।‌ जिससे बड़ी संख्या में छात्रों को लाभ मिला था। वित्तीय वर्ष 2024-25 में दोबारा खोले गए पोर्टल के माध्यम से 352 छात्रों को कुल 40.40 लाख रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की गई थी। इसमें अनुसूचित जाति के 103 छात्रों को 8.16 लाख रुपये और सामान्य वर्ग के 249 छात्रों को 32.24 लाख रुपये की सहायता दी गई थी।

समाज कल्याण विभाग की छात्रों से अपील

Uttar Pradesh Scholarship 2026: उत्तर प्रदेश में छात्रवृत्ति 2026 से वंचित छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। समाज कल्याण मंत्री के निर्देश पर पोर्टल दोबारा खोला जाएगा, जिससे सभी पात्र छात्र-छात्राओं को योजना का लाभ मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *