US-Iran War: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाज पर हमले में दो लोगों की मौत, UKMTO ने दी जानकारी

US-Iran War: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाज पर हमले में दो लोगों की मौत, UKMTO ने दी जानकारी

US-Iran War Update: अमेरिका-इजरायल और ईरान के युद्ध के चलते जब से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) पर नाकेबंदी चालू हुई है, तब से इस स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों को निशाना बनाया जा रहा है। इसी के चलते एक बार फिर से होर्मुज में माल वाहक जहाज पर अज्ञात प्रोजेक्टाइल से हमले की जानकारी मिली है। इस हमले में दो लोगों की मौत की खबर सामने आई है।

UKMTO ने दी जानकारी

इस घटना की जानकारी यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (UKMTO) ने दी है। उसने बताया कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में एक माल वाहक जहाज पर अज्ञात प्रोजेक्टाइल से हमले की रिपोर्ट मिली है। UKMTO ने बताया कि यह हमला इतना घातक था कि इसके बाद जहाज में आग लग गई और जहाज बेकाबू होकर पानी में बहने लगा। इस घटना में दो लोगों की मौत होने की सूचना मिली है। हालांकि, UKMTO का कहना है कि बाकी क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *