US के Illinois मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर MEA ने जताई चिंता, नागरिकों की सुरक्षा का आग्रह

US के Illinois मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर MEA ने जताई चिंता, नागरिकों की सुरक्षा का आग्रह

भारत ने अमेरिका के इलिनॉय में एक हिंदू मंदिर को निशाना बनाकर सामूहिक गोलीबारी करने की कथित साजिश को ‘‘चिंता का विषय” बताते हुए शुक्रवार को अमेरिका से वहां भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया। विदेश मंत्रालय (एमईए) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने प्रेसवार्ता के दौरान एक सवाल के जवाब में यह बात कही। शिकागो के निकट पैलेटाइन में 19 वर्षीय एक युवक को रविवार को इलिनॉय के ऑरोरा स्थित श्री वेंकटेश्वर मंदिर में सामूहिक गोलीबारी की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

हालांकि, युवक की बंदूक जाम हो जाने और उससे गोली नहीं चल पाने के कारण उसकी साजिश विफल हो गई। उसे 14 अक्टूबर को अदालत में पेश किया गया, जहां उस पर आतंकवादी धमकी देने और अवैध रूप से हथियार रखने के एक-एक आरोप लगाये गये। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने इलिनॉय की इस घटना को “गहरी चिंता का विषय” बताया।

भारत ने बृहस्पतिवार को भी अमेरिका के इलिनॉय में एक हिंदू मंदिर को निशाना बनाकर सामूहिक गोलीबारी करने की कथित साजिश की खबरों पर चिंता जताई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *