UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में शिक्षक भर्ती का बड़ा ऐलान, 15,000 से ज्याद पदों पर निकली वैकेंसी; जानिए पूरी डिटेल

UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में शिक्षक भर्ती का बड़ा ऐलान, 15,000 से  ज्याद पदों पर निकली वैकेंसी; जानिए पूरी डिटेल

UPESSC Teacher Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी स्कूल में टीचर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने प्रदेश में 15012 शिक्षक पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आयोग ने माध्यमिक और बेसिक शिक्षा विभाग में खाली पदों को भरने के लिए दो अलग-अलग विज्ञापन जारी किए हैं। इसके साथ ही आयोग ने एग्जाम डेट्स का भी ऐलान कर दिया है।

किस विभाग में कितनी निकली हैं वैकेंसी

आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार के अनुसार कुल 15012 पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाएगी। पदों का विवरण इस प्रकार है:

  • बेसिक शिक्षा विभाग: शहरी क्षेत्रों में सहायक अध्यापक के 11,508 पद भरे जाएंगे।
  • माध्यमिक शिक्षा विभाग: अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक स्कूलों से जुड़े सहायक अध्यापक प्राइमरी के 897 पदों पर भर्ती होगी।
  • प्रवक्ता संवर्ग (PGT): अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक स्कूलों में पीजीटी के 2607 पद भरे जाएंगे।

आवेदन की तारीखें और एग्जाम शेड्यूल

आयोग ने अलग-अलग पदों के लिए ऑनलाइन फॉर्म और परीक्षा का शेड्यूल भी जारी किया है:

भर्ती प्रक्रिया / इवेंट सहायक अध्यापक (प्राइमरी और शहरी) प्रवक्ता संवर्ग (PGT)
ऑनलाइन आवेदन शुरू 16 सितंबर, 2026 18 सितंबर, 2026
फीस जमा करने की लास्ट डेट 15 अक्टूबर, 2026 17 अक्टूबर, 2026
फॉर्म करेक्शन की लास्ट डेट 19 अक्टूबर, 2026 21 अक्टूबर, 2026
लिखित परीक्षा की तारीख 3 और 4 दिसंबर, 2026 15 और 16 दिसंबर, 2026

OTR रजिस्ट्रेशन हुआ जरूरी

कैंडिडेट्स की सुविधा और भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए आयोग ने वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) व्यवस्था लागू की है। सभी कैंडिडेट्स को पहले आयोग के पोर्टल पर जाकर अपनी OTR प्रोफाइल पूरी करनी होगी। इसके बाद ही वे संबंधित पोस्ट के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। बिना OTR के एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

कौन कर सकता है अप्लाई

आयोग ने हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, उर्दू, इकोनॉमिक्स, सोशियोलॉजी, फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स, हिस्ट्री, जियोग्राफी, एजुकेशन, सिविक्स और एग्रीकल्चर समेत कुल 26 सब्जेक्ट्स के लिए पीजीटी टीचर्स की वैकेंसी निकाली है। कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या कॉलेज से संबंधित सब्जेक्ट में मास्टर्स डिग्री या पोस्ट ग्रेजुएशन होना जरूरी है। इसके साथ ही B.Ed की डिग्री होना भी मांगी गई है।

आयु सीमा और सैलरी

कैंडिडेट्स की न्यूनतम उम्र 1 जुलाई, 2026 को 21 वर्ष पूरी होनी चाहिए, जबकि अधिकतम उम्र 62 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। सिलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को पे-लेवल 8 के अनुसार वेतन मिलेगा। इसमें 47,600 रुपये शुरुआती बेसिक पे से लेकर 1,51,100 रुपये अधिकतम सैलरी और अन्य सरकारी भत्ते शामिल होंगे।

ऑफिशियल वेबसाइट से करें ऑनलाइन अप्लाई

आयोग के अध्यक्ष ने कैंडिडेट्स को सलाह दी है कि फॉर्म भरने से पहले आयोग के ऑफिशियल पोर्टल पर उपलब्ध डिटेल्ड नोटिफिकेशन और गाइडलाइंस को अच्छी तरह पढ़ लें ताकि एलिजिबिलिटी को लेकर कोई कन्फ्यूजन न रहे। इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स ऑफिशियल पोर्टल upessc.up.gov.in पर जाकर समय रहते अपना ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते हैं। अंतिम समय में सर्वर पर लोड बढ़ने से बचने के लिए कैंडिडेट्स को समय सीमा से पहले आवेदन पूरा करने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *