UP Police action: ‘कल भाई पुलिसवालों पर हमला करना है’, नोएडा हिंसा की साजिश के व्हाट्सऐप चैट में बड़ा खुलासा

UP Police action: ‘कल भाई पुलिसवालों पर हमला करना है’, नोएडा हिंसा की साजिश के व्हाट्सऐप चैट में बड़ा खुलासा

Noida Protest update: वेतन वृद्धि के नाम पर हुए बवाल के पीछे किसी बड़ी साजिश की आशंका अब सच साबित होती दिख रही है। कमिश्नरेट पुलिस के हाथ कुछ ऐसे सनसनीखेज डिजिटल सुराग लगे हैं, जो यह बताते हैं कि उपद्रव के दौरान पुलिस पर हमले की पूरी तैयारी की गई थी। सोशल मीडिया पर वायरल एक ऑडियो क्लिप ने हड़कंप मचा दिया है, जिसमें एक अराजक तत्व उपद्रवियों को उकसाते हुए कह रहा है, ‘हमारे भाई-बहन घायल हुए हैं, कल सबको लाठी-डंडे लेकर आना है और पुलिस पर हमला करना है।’

पुलिस की जांच केवल इस ऑडियो तक ही सीमित नहीं है, उन्हें एक चैट का स्क्रीनशॉट भी मिला है जो और भी खतरनाक मंशा जाहिर करता है। इसमें एक आरोपी ने प्रदर्शनकारियों को लाठी-डंडों के साथ-साथ अपने साथ ‘मिर्ची पाउडर’ रखने की सलाह दी है, ताकि मोर्चा संभाल रहे पुलिसकर्मियों को निशाना बनाया जा सके। इन सबूतों के आधार पर पुलिस अब उन ‘मास्टरमाइंड्स’ की कुंडली खंगाल रही है, जिन्होंने श्रमिकों की भीड़ को ढाल बनाकर हिंसा को हवा दी।

पुलिस ने अब तक 50 बाॅट हैंडल चिन्हित किए

अभी तक पुलिस ने 50 ऐसे बाॅट हैंडल चिन्हित किए हैं, जिसे नोएडा के अलग- अलग जगहों पर कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था को घेरते हुए माहौल बिगड़ने के लिए प्रयोग किया गया है। बवाल के बीच दूसरे दिन भी सेक्टर 121 स्थित गढ़ी चौखंडी में घरेलू सहायिकाओं ने वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू किया।

सोशल मीडिया पर एक ही घटना का वीडियो वायरल कर रहे

इसमें कुछ लोगों ने अचानक से सोसायटी के गेट और सुरक्षा गार्ड के कमरे पर पत्र शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर दौड़ी पुलिस फोर्स ने लोगों को तीतर-बीतर कर दिया। सेंट्रल जोन की डीसीपी शैव्या गोयल का कहना है कि सोशल मीडिया पर एक ही घटना का वीडियो अलग-अलग स्थान का बताकर प्रसारित किया जा रहा है। ऐसे लोगों को चिन्हित करने का काम चल रहा है।

नोएडा हिंसा से संबंधित चैट वायरल

सोशल मीडिया पर भ्रामक वीडियो फैलाने वालों पर मुकदमा दर्ज

विभिन्न स्थानों पर हुए उपद्रव के मामले में कमिश्नरेट पुलिस ने अराजक तत्वों के खिलाफ विभिन्न थानों में आठ मुकदमे दर्ज किए हैं जबकि इंटरनेट मीडिया पर लगातार भ्रामक वीडियो प्रसारित कर अफवाह फैलाने के मामले में अलग अलग थानों में दो अकाउंट होल्डर पर मुकदमा दर्ज हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *