UP Home Guard Exam City Slip 2026 Out: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने होम गार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे लाखों कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म कर दिया है। बोर्ड ने परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप (Exam City Slip) ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए प्रदेश में होम गार्ड के कुल 41,424 रिक्त पदों को भरा जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया है, वे अब पोर्टल पर जाकर यह चेक कर सकते हैं कि उनकी परीक्षा किस शहर में आयोजित होगी।
UP Home Guard Exam 2026: कब होगी लिखित परीक्षा
बोर्ड द्वारा जारी कार्यक्रम के मुताबिक, यूपी होम गार्ड भर्ती की लिखित परीक्षा प्रदेश के अलग-अलग केंद्रों पर 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए शहर की जानकारी पहले देने का मकसद यह है कि अभ्यर्थी समय रहते अपने आने-जाने और ठहरने का प्रबंध कर सकें। पूर्ण एडमिट कार्ड परीक्षा की तारीख से कुछ दिन पहले अलग से जारी किए जाएंगे।
UP Home Guard City Slip 2026 Download Link: ऐसे करें डाउनलोड
अभ्यर्थी इन स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपना परीक्षा शहर देख सकते हैं:
- सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए ‘UP Home Guard Exam City Slip 2026’ के लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपनी पंजीकरण संख्या (Registration Number) और जन्मतिथि दर्ज कर लॉगिन करें।
- लॉगिन करते ही एग्जाम सिटी स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- इसमें दिए गए परीक्षा शहर और तारीख को नोट कर लें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट निकाल लें।
UP Home Guard Exam 2026 Exam Pattern: एग्जाम पैटर्न और पदों का विवरण
होम गार्ड भर्ती की यह लिखित परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी। इसमें 100 बहुविकल्पीय (MCQs) सवाल पूछे जाएंगे, जिन्हें हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 2 घंटे का समय दिया जाएगा।
पदों का श्रेणीवार विवरण:
- सामान्य वर्ग (General): 16,650 पद
- ओबीसी (OBC): 11,090 पद
- एससी (SC): 8,645 पद
- ईडब्ल्यूएस (EWS): 4,331 पद
- एसटी (ST): 808 पद
UP Home Guard Exam 2026: उम्मीदवारों के लिए जरूरी निर्देश
बोर्ड ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे सिटी स्लिप डाउनलोड करने के बाद उस पर दिए गए दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ें। परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग समय से पहले पहुंचना अनिवार्य होगा। साथ ही, अभ्यर्थियों को केंद्र पर अपना एक वैलिड फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड या वोटर आईडी) ले जाना होगा। किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट परीक्षा हॉल में ले जाना सख्त मना है।


