कैमूर जिले में यूपी-बिहार सीमा पर उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। मोहनिया समेकित जांच चौकी पर एक कंटेनर ट्रक से 5310 लीटर अवैध विदेशी शराब जब्त की गई है। यह शराब 592 पेटियों में रखी थी और इसकी बाजार कीमत करीब 75 से 80 लाख रुपये बताई जा रही है। बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के बावजूद उत्तर प्रदेश की सीमा से अवैध शराब की तस्करी लगातार जारी है। इसी कड़ी में उत्पाद विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की। चेकपोस्ट प्रभारी संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि अवैध शराब की एक बड़ी खेप बिहार में लाई जा रही है। 5310 लीटर अवैध विदेशी शराब मिली सूचना मिलते ही उत्पाद विभाग की टीम ने चेकपोस्ट पर वाहनों की जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान एक कंटेनर ट्रक को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके अंदर छुपाकर रखी गई 592 पेटियों में 5310 लीटर अवैध विदेशी शराब मिली। शुरुआती पूछताछ में पता चला कि यह शराब चंडीगढ़ से लोड की गई थी और इसे बिहार के सुपौल जिले में पहुंचाया जाना था। नेटवर्क का पता लगाने में जुटी पुलिस उत्पाद विभाग की पुलिस ने मौके से ट्रक चालक अक्षय कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस इस गिरोह के मुख्य तस्करों और उनके नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। कैमूर जिले में यूपी-बिहार सीमा पर उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। मोहनिया समेकित जांच चौकी पर एक कंटेनर ट्रक से 5310 लीटर अवैध विदेशी शराब जब्त की गई है। यह शराब 592 पेटियों में रखी थी और इसकी बाजार कीमत करीब 75 से 80 लाख रुपये बताई जा रही है। बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के बावजूद उत्तर प्रदेश की सीमा से अवैध शराब की तस्करी लगातार जारी है। इसी कड़ी में उत्पाद विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की। चेकपोस्ट प्रभारी संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि अवैध शराब की एक बड़ी खेप बिहार में लाई जा रही है। 5310 लीटर अवैध विदेशी शराब मिली सूचना मिलते ही उत्पाद विभाग की टीम ने चेकपोस्ट पर वाहनों की जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान एक कंटेनर ट्रक को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके अंदर छुपाकर रखी गई 592 पेटियों में 5310 लीटर अवैध विदेशी शराब मिली। शुरुआती पूछताछ में पता चला कि यह शराब चंडीगढ़ से लोड की गई थी और इसे बिहार के सुपौल जिले में पहुंचाया जाना था। नेटवर्क का पता लगाने में जुटी पुलिस उत्पाद विभाग की पुलिस ने मौके से ट्रक चालक अक्षय कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस इस गिरोह के मुख्य तस्करों और उनके नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।

