अज्ञात वाहन ने दो चचेर भाईयों को रौंदा, मौत:भीषण टक्कर में उछल कर सड़क पर गिरे, पारिवारिक कार्यक्रम में जा रहे थे दोनों

अज्ञात वाहन ने दो चचेर भाईयों को रौंदा, मौत:भीषण टक्कर में उछल कर सड़क पर गिरे, पारिवारिक कार्यक्रम में जा रहे थे दोनों

मंगलवार देर रात फर्रुखाबाद जनपद के कायमगंज अचरा मार्ग पर एक सड़क हादसे में मैनपुरी के भोगांव थाना क्षेत्र के ग्राम बरहट निवासी दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में शोक छा गया। जानकारी के अनुसार, 20 वर्षीय राजन अपने चचेरे भाई अभिषेक के साथ बाइक से कायमगंज जा रहा था। वे अपने बड़े भाई की ससुराल में एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निकले थे। कायमगंज थाना क्षेत्र के अचरा मार्ग पर पहुंचने पर पीछे से एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों भाई बाइक से उछलकर सड़क किनारे जा गिरे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लिया और मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस अब अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *