गुरुग्राम में स्वच्छता अभियान के तहत किए 4933 चालान:नगर निगम ने 1 करोड़ से अधिक का जुर्माना वसूला, नागरिकों से सहयोग की अपील

गुरुग्राम में स्वच्छता अभियान के तहत किए 4933 चालान:नगर निगम ने 1 करोड़ से अधिक का जुर्माना वसूला, नागरिकों से सहयोग की अपील

गुरुग्राम को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए नगर निगम गुरुग्राम का स्वच्छता विंग लगातार कार्रवाई कर रहा है। निगम के ताजा आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2025 और 2026 के दौरान कुल 4933 चालान किए गए हैं। इन चालानों के माध्यम से 1 करोड़ 1 लाख 42 हजार 50 रुपए का जुर्माना वसूला गया है। बता दे कि यह कार्रवाई ‘स्वच्छ गुरुग्राम अभियान’ को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। निगम की निरंतर निगरानी और सख्ती से शहरवासियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता भी बढ़ी है।आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2025 में स्वच्छता नियमों के उल्लंघन पर सर्वाधिक 3980 चालान किए गए, जिससे निगम को 87 लाख 34 हजार 50 रुपये का राजस्व मिला। 2026 में अब तक 953 चालान जारी किए वहीं, वर्ष 2026 में अब तक 953 चालान जारी किए गए हैं और 14 लाख 8 हजार रुपए का जुर्माना वसूला जा चुका है। नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकना, निर्माण एवं विध्वंस अपशिष्ट (CD वेस्ट) का गलत निस्तारण और खुले में कचरा जलाना जैसी गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। स्वच्छता मानकों का पूरी तरह पालन हो इन नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मौके पर ही चालान काटे जा रहे हैं। निगम की टीमें शहर के विभिन्न इलाकों में नियमित रूप से निरीक्षण कर रही हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि स्वच्छता मानकों का पूरी तरह पालन हो। स्वच्छ गुरुग्राम का सपना निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने इस संबंध में कहा कि स्वच्छता बनाए रखना एक सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने जोर दिया कि नागरिकों के सहयोग से ही ‘स्वच्छ गुरुग्राम’ का सपना साकार हो सकता है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *