UIT ने रणथंभौर लिंक रोड पर अतिक्रमण हटाया:8-8 फीट के फुटपाथ का निर्माण प्रस्तावित, 60 फीट क्षेत्र में चौड़ीकरण होगा

UIT ने रणथंभौर लिंक रोड पर अतिक्रमण हटाया:8-8 फीट के फुटपाथ का निर्माण प्रस्तावित, 60 फीट क्षेत्र में चौड़ीकरण होगा

सवाई माधोपुर में यूआईटी की ओर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। मंगलवार को आलनपुर से ताज होटल रणथम्भौर रोड को जोड़ने वाले लिंक रोड पर बुलडोजर चला। जेसीबी की मदद से सड़क किनारे सरकारी जमीन पर किए गए अवैध निर्माण और अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया। यूआईटी की टीम ने मास्टर प्लान के तहत सड़क की प्रस्तावित चौड़ाई के अनुसार अतिक्रमण हटाए। आलनपुर से रणथम्भौर की ओर जाने वाली इस सड़क का चौड़ीकरण किया जाना है। लिंक रोड की चौड़ाई होगी 60 फीट मौके पर मौजूद तहसीलदार विष्णु कुमार माथुर ने बताया कि शहर में विकास और सौंदर्यीकरण के कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आलनपुर से ताज होटल तक जाने वाली सड़क को भी चौड़ा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सड़क की चौड़ाई करीब 40 फीट रखी जाएगी। इसके दोनों ओर 8-8 फीट के फुटपाथ का निर्माण प्रस्तावित है। इस तरह सड़क और फुटपाथ सहित करीब 60 फीट क्षेत्र में चौड़ीकरण का कार्य किया जाएगा। चौड़ीकरण का रास्ता साफ होगा माथुर ने बताया कि इसी प्रस्तावित चौड़ाई के दायरे में सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई है। यूआईटी की टीम ने जेसीबी की सहायता से सड़क किनारे बने अवैध निर्माणों को हटाया। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम मौके पर मौजूद रही। यूआईटी की इस कार्रवाई के बाद अब सड़क चौड़ीकरण का रास्ता साफ होने की उम्मीद है। अधिकारियों के अनुसार सड़क के चौड़ीकरण और फुटपाथ निर्माण से इस मार्ग पर आवागमन सुगम होने के साथ शहर के सौंदर्यीकरण को भी बढ़ावा मिलेगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *