Udta Teer Twitter Review in Hindi: बॉलीवुड के वर्सेटाइल अभिनेता आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) एक बार फिर अपनी हटके और यूनिक स्क्रिप्ट वाली फिल्म ‘उड़ता तीर’ को लेकर सिनेमाघरों में लौट आए हैं। आकाश कौशिक के निर्देशन में बनी यह मच अवेटेड स्पाई-कॉमेडी मूवी को लेकर दर्शकों के बीच भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी इसकी अनोखी और मजेदार कहानी है, जिसमें एक पाकिस्तानी जासूस याद्दाश्त खोने के बाद खुद को भारतीय एजेंट समझने लगता है। फिल्म के इस दिलचस्प कॉन्सेप्ट और बेहतरीन कॉमिक पंच्स ने रिलीज होते ही दर्शकों का दिल जीत लिया है। सोशल मीडिया पर फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखकर आए लोगों ने रिएक्शन देने शुरू कर दिए हैं।
Udta Teer Twitter Review: आयुष्मान- सारा की फिल्म को देख कोई बोला- सुपरहिट, तो किसी ने दी 100% मनोरंजन की गारंटी, पढ़ें पब्लिक रिव्यू

