UCC को अख्तरूल ईमान ने बताया ‘काला कानून’:किशनगंज में बोले-धार्मिक स्वतंत्रता पर हमला बर्दाश्त नहीं, MP-UP सरकार पर हमला

UCC को अख्तरूल ईमान ने बताया ‘काला कानून’:किशनगंज में बोले-धार्मिक स्वतंत्रता पर हमला बर्दाश्त नहीं, MP-UP सरकार पर हमला

किशनगंज में AIMIM के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अख्तरूल ईमान ने मध्य प्रदेश में लागू समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने UCC को ‘काला कानून’ बताते हुए आरोप लगाया कि इसके जरिए मुसलमानों की धार्मिक और व्यक्तिगत स्वतंत्रता को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। मध्य प्रदेश में UCC के खिलाफ अभियान किशनगंज में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में ईमान ने मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार के साथ उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार को भी निशाने पर लिया। उन्होंने बताया कि AIMIM ने मध्य प्रदेश में UCC के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान शुरू किया है। बुरहानपुर से शुरू हुआ जागरूकता अभियान अख्तरूल ईमान के मुताबिक, AIMIM का जागरूकता अभियान 31 अगस्त को बुरहानपुर से शुरू किया गया। उन्होंने दावा किया कि जिन जिलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के लिए प्रशासन से अनुमति मांगी गई, वहां अनुमति नहीं दी गई। ईमान ने आरोप लगाया कि अभियान के दौरान AIMIM के पांच कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया। लोकतांत्रिक विरोध को बताया संवैधानिक अधिकार ईमान ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक को अपनी आस्था और धर्म के अनुसार जीवन जीने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि सरकार के किसी कानून का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करना भी नागरिकों का संवैधानिक अधिकार है। सरकार को विरोध की आवाज दबाने के बजाय जनता के सवालों का जवाब देना चाहिए। सहारनपुर मस्जिद मामले में यूपी सरकार पर हमला सहारनपुर में मस्जिद तोड़े जाने के मामले को लेकर भी ईमान ने उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि वोटों के ध्रुवीकरण के लिए इस तरह की कार्रवाई की जा रही है। ईमान ने दावा किया कि जिस जमीन पर मस्जिद बनी थी। उसे जमीन मालिक ने जिलाधिकारी कार्यालय के लिए भी दिया था और मस्जिद का निर्माण डीएम कार्यालय से पहले हुआ था। उन्होंने मस्जिद तोड़े जाने की कार्रवाई को ‘अदालत की कमजोरी और सरकार का नंगा नाच’ करार दिया। मुस्लिम मामलों में एकतरफा कार्रवाई का आरोप AIMIM प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में मुसलमानों से जुड़े मामलों में एकतरफा कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि कानून सभी नागरिकों पर निष्पक्ष और समान रूप से लागू होना चाहिए। ईमान ने ऐसे मामलों में सुप्रीम कोर्ट से स्वत: संज्ञान लेने की मांग की। उन्होंने उत्तर प्रदेश में मुस्लिम बच्चों से कथित तौर पर जबरन राम के नारे लगवाए जाने का भी आरोप लगाया। ईमान ने कहा कि इस तरह की घटनाएं सामाजिक सौहार्द और देश की एकता के लिए चिंता का विषय हैं। उन्होंने कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में निष्पक्ष कार्रवाई और सभी नागरिकों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। किशनगंज में AIMIM के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अख्तरूल ईमान ने मध्य प्रदेश में लागू समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने UCC को ‘काला कानून’ बताते हुए आरोप लगाया कि इसके जरिए मुसलमानों की धार्मिक और व्यक्तिगत स्वतंत्रता को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। मध्य प्रदेश में UCC के खिलाफ अभियान किशनगंज में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में ईमान ने मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार के साथ उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार को भी निशाने पर लिया। उन्होंने बताया कि AIMIM ने मध्य प्रदेश में UCC के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान शुरू किया है। बुरहानपुर से शुरू हुआ जागरूकता अभियान अख्तरूल ईमान के मुताबिक, AIMIM का जागरूकता अभियान 31 अगस्त को बुरहानपुर से शुरू किया गया। उन्होंने दावा किया कि जिन जिलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के लिए प्रशासन से अनुमति मांगी गई, वहां अनुमति नहीं दी गई। ईमान ने आरोप लगाया कि अभियान के दौरान AIMIM के पांच कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया। लोकतांत्रिक विरोध को बताया संवैधानिक अधिकार ईमान ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक को अपनी आस्था और धर्म के अनुसार जीवन जीने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि सरकार के किसी कानून का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करना भी नागरिकों का संवैधानिक अधिकार है। सरकार को विरोध की आवाज दबाने के बजाय जनता के सवालों का जवाब देना चाहिए। सहारनपुर मस्जिद मामले में यूपी सरकार पर हमला सहारनपुर में मस्जिद तोड़े जाने के मामले को लेकर भी ईमान ने उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि वोटों के ध्रुवीकरण के लिए इस तरह की कार्रवाई की जा रही है। ईमान ने दावा किया कि जिस जमीन पर मस्जिद बनी थी। उसे जमीन मालिक ने जिलाधिकारी कार्यालय के लिए भी दिया था और मस्जिद का निर्माण डीएम कार्यालय से पहले हुआ था। उन्होंने मस्जिद तोड़े जाने की कार्रवाई को ‘अदालत की कमजोरी और सरकार का नंगा नाच’ करार दिया। मुस्लिम मामलों में एकतरफा कार्रवाई का आरोप AIMIM प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में मुसलमानों से जुड़े मामलों में एकतरफा कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि कानून सभी नागरिकों पर निष्पक्ष और समान रूप से लागू होना चाहिए। ईमान ने ऐसे मामलों में सुप्रीम कोर्ट से स्वत: संज्ञान लेने की मांग की। उन्होंने उत्तर प्रदेश में मुस्लिम बच्चों से कथित तौर पर जबरन राम के नारे लगवाए जाने का भी आरोप लगाया। ईमान ने कहा कि इस तरह की घटनाएं सामाजिक सौहार्द और देश की एकता के लिए चिंता का विषय हैं। उन्होंने कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में निष्पक्ष कार्रवाई और सभी नागरिकों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *