नाबालिग लड़की का अपहरण करने वाले 2 युवकों को पकड़ा:ग्रामीणों ने जमकर पीटा, बाइक तोड़ी; घायल बोला- हाथ-पैर बांधकर मारा

नाबालिग लड़की का अपहरण करने वाले 2 युवकों को पकड़ा:ग्रामीणों ने जमकर पीटा, बाइक तोड़ी; घायल बोला- हाथ-पैर बांधकर मारा

शेखपुरा के हथियावा थाना क्षेत्र के पुरनकामा गांव से एक नाबालिग लड़की का अपहरण करने वाले दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ा। ग्रामीणों ने नालंदा के गिरियक के पास से पीछा कर उन्हें दबोचा और शेखपुरा लाकर उनकी जमकर पिटाई की। इस दौरान युवकों की बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। पिटाई से दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में उनके परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया। घायलों की पहचान पुरनकामा गांव निवासी संजय मांझी के 19 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार और भूटाली मांझी के 18 वर्षीय पुत्र राजपाल कुमार के रूप में हुई है। नीतीश कुमार की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल नीतीश कुमार ने बताया कि गांव के ही शिवा मांझी, बुलो मांझी, विक्कू मांझी, चुनरु मांझी, डब्लू मांझी और सचिन मांझी सहित अन्य लोगों ने उनके हाथ-पैर बांधकर मारपीट की। इस संबंध में हथियावा थाना के पुलिस सब इंस्पेक्टर गौतम कुमार ने बताया कि घटना को लेकर लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शेखपुरा के हथियावा थाना क्षेत्र के पुरनकामा गांव से एक नाबालिग लड़की का अपहरण करने वाले दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ा। ग्रामीणों ने नालंदा के गिरियक के पास से पीछा कर उन्हें दबोचा और शेखपुरा लाकर उनकी जमकर पिटाई की। इस दौरान युवकों की बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। पिटाई से दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में उनके परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया। घायलों की पहचान पुरनकामा गांव निवासी संजय मांझी के 19 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार और भूटाली मांझी के 18 वर्षीय पुत्र राजपाल कुमार के रूप में हुई है। नीतीश कुमार की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल नीतीश कुमार ने बताया कि गांव के ही शिवा मांझी, बुलो मांझी, विक्कू मांझी, चुनरु मांझी, डब्लू मांझी और सचिन मांझी सहित अन्य लोगों ने उनके हाथ-पैर बांधकर मारपीट की। इस संबंध में हथियावा थाना के पुलिस सब इंस्पेक्टर गौतम कुमार ने बताया कि घटना को लेकर लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *