लुधियाना की दो युवकों की सड़क हादसे में मौत:पत्थर से टकराई बाइक, सिर में लगी चोट, हिमाचल प्रदेश में हादसा

लुधियाना की दो युवकों की सड़क हादसे में मौत:पत्थर से टकराई बाइक, सिर में लगी चोट, हिमाचल प्रदेश में हादसा

लुधियाना जिले के जगराओं में होला मोहल्ला के दो युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई। बता यह घटना हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में हुई, जहां उनकी बाइक एक पत्थर से टकरा गई। मृतकों की पहचान गांव पोना निवासी करनवीर सिंह और जोधा निवासी जग्गू के रूप में हुई है। दोनों दोस्त होला मोहल्ला के अवसर पर आनंदपुर साहिब गए थे। वहां से वे रात के समय बाइक पर हिमाचल प्रदेश के मनीकर्ण के लिए रवाना हुए थे। जानकारी के अनुसार, जब दोनों युवक आनंदपुर साहिब से मनीकर्ण की ओर जा रहे थे, तब हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर के पास रात में उनकी बाइक सड़क किनारे पड़े एक पत्थर से टकरा गई। दोनों युवकों की मौके पर मौत टक्कर के कारण बाइक का संतुलन बिगड़ गया और दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। इस हादसे में करनवीर सिंह व जग्गू दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतकों के पास से मिले पहचान पत्रों के आधार पर उनके परिजनों को सूचित किया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *