नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र में हथियार के साथ रील बनाकर उसे वायरल करने वाले दो युवकों को पुलिस ने धर दबोचा है। 4 अप्रैल 2026 को सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था। वीडियो में दो युवक राइफल जैसे हथियार के साथ बेहद आक्रामक अंदाज में रील बनाते नजर आ रहे थे। वीडियो के संज्ञान में आते ही नालंदा पुलिस सक्रिय हुई और दीपनगर थाना पुलिस को मामले की त्वरित जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए गए। दीपनगर थाना पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर वीडियो का सत्यापन किया। जांच के दौरान वीडियो में दिख रहे मुख्य आरोपी की पहचान थाना क्षेत्र के डुमरावां गांव निवासी (26) करण राज उर्फ श्रवण कुमार के रूप में हुई है। आरोपी की निशानदेही पर हथियार बरामद पूछताछ के दौरान करण ने स्वीकार किया कि वीडियो उसी का है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने हथियार बरामद किया, जिसे उसने अपने भूसा घर में छिपाकर रखा था। दूसरे आरोपी की पहचान बिहार थाना क्षेत्र के (23) शाहिल कुमार के रूप में हुई है। डराने के लिए बनाई थी रील आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने यह हथियार झारखंड से खरीदा था। हालांकि वह इसे ‘एयरगन’ बता रहा है, लेकिन पुलिस के सामने उसने यह भी कबूल किया कि वह लोगों को डराने और अपना रसूख दिखाने के उद्देश्य से इधर-उधर हथियार चलाता था और रील बनाता था। पुलिस को हथियार से संबंधित कोई वैध कागजात नहीं मिले हैं। दीपनगर थाना के अपर थानाध्यक्ष विलमेश कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। जप्त किए गए हथियार को जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) भेजा जा रहा है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र में हथियार के साथ रील बनाकर उसे वायरल करने वाले दो युवकों को पुलिस ने धर दबोचा है। 4 अप्रैल 2026 को सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था। वीडियो में दो युवक राइफल जैसे हथियार के साथ बेहद आक्रामक अंदाज में रील बनाते नजर आ रहे थे। वीडियो के संज्ञान में आते ही नालंदा पुलिस सक्रिय हुई और दीपनगर थाना पुलिस को मामले की त्वरित जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए गए। दीपनगर थाना पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर वीडियो का सत्यापन किया। जांच के दौरान वीडियो में दिख रहे मुख्य आरोपी की पहचान थाना क्षेत्र के डुमरावां गांव निवासी (26) करण राज उर्फ श्रवण कुमार के रूप में हुई है। आरोपी की निशानदेही पर हथियार बरामद पूछताछ के दौरान करण ने स्वीकार किया कि वीडियो उसी का है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने हथियार बरामद किया, जिसे उसने अपने भूसा घर में छिपाकर रखा था। दूसरे आरोपी की पहचान बिहार थाना क्षेत्र के (23) शाहिल कुमार के रूप में हुई है। डराने के लिए बनाई थी रील आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने यह हथियार झारखंड से खरीदा था। हालांकि वह इसे ‘एयरगन’ बता रहा है, लेकिन पुलिस के सामने उसने यह भी कबूल किया कि वह लोगों को डराने और अपना रसूख दिखाने के उद्देश्य से इधर-उधर हथियार चलाता था और रील बनाता था। पुलिस को हथियार से संबंधित कोई वैध कागजात नहीं मिले हैं। दीपनगर थाना के अपर थानाध्यक्ष विलमेश कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। जप्त किए गए हथियार को जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) भेजा जा रहा है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।


