कांकेर| ग्राम कोकपुर में दो दिवसीय देव जात्रा का आयोजन 7 मार्च से होगा। इसको लेकर ग्रामीणों द्वारा कई दिनों से तैयारियां की जा रही थी। देव जात्रा ग्राम कोकपुर के शीतला माता के मंदिर में होगी। 7 मार्च को रात के दौरान देव जात्रा कार्यक्रम है। दोपहर में देवी देवताओं का आगमन होगा। देव विग्रह का स्वागत किया जाएगा। 8 मार्च को देवी-देवताओं की पूजा कर विदाई कार्यक्रम होगा। देव जात्रा में कई गांव से देवी-देवता के साथ सिरहा, गायता, पुजारी शामिल होंगे। देव जात्रा में शामिल होने के लिए कांकेर के साथ धमतरी व बस्तर से भी देवी-देवता पहुंचने वाले हैं। यह जानकारी गांव के उपसरपंच चुनेश्वर जैन ने दी है।


