TVK की नवनिर्वाचित विधायक Maragatham Kumaravel और P Sathyabama ने ली शपथ

TVK की नवनिर्वाचित विधायक Maragatham Kumaravel और P Sathyabama ने ली शपथ

तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) की विधायक मरगाथम कुमारवेल और पी सत्यबामा ने सोमवार को तमिलनाडु विधानसभा के अध्यक्ष जे सी डी प्रभाकर के समक्ष विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। दोनों नौ अक्टूबर को हुए उपचुनाव में क्रमशः मदुरांतकम और धारापुरम विधानसभा क्षेत्रों से निर्वाचित हुई हैं। सचिवालय स्थित विधानसभा अध्यक्ष के कक्ष में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के दौरान राज्य सरकार के मंत्री एन आनंद, आधव अर्जुन, के ए सेंगोट्टैयन और आर एन निर्मल कुमार समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

शपथ ग्रहण के बाद पत्रकारों से बातचीत में मरगाथम कुमारवेल ने मदुरांतकम से अपनी जीत को ‘हैट्रिक जीत’ बताया और क्षेत्र के लोगों की मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा, “यह मेरी हैट्रिक जीत है। मुख्यमंत्री विजय ने जो वादे किए हैं, उनके अनुसार मेरे निर्वाचन क्षेत्र के लोगों की मांगें पूरी की जाएंगी।”
वहीं, सत्यबामा ने कहा कि उन्हें चुनाव के दौरान कई समस्याओं का सामना करना पड़ा।

उन्होंने भारी जीत दिलाने के लिए जनता का आभार जताया और क्षेत्र में पानी की कमी सहित अन्य समस्याओं का समाधान करने का भरोसा दिया। दोनों विधायकों ने अपनी जीत का श्रेय तमिलगा वेत्री कषगम के संस्थापक और मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय के प्रयासों तथा ‘सुशासन’ को दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *