Smriti Irani BJP national general secretary: टीवी की दुनिया में ‘तुलसी वीरानी’ के किरदार से घर-घर में पहचान बनाने वाली स्मृति ईरानी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह सिर्फ उनका टीवी से जुड़ाव नहीं, बल्कि भारतीय जनता पार्टी में मिली नई जिम्मेदारी भी है। बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम में स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। ऐसे में एक बार फिर चर्चा उनके उस सफर की हो रही है, जिसमें उन्होंने छोटे पर्दे की फेमस बहू से लेकर राजनीति के बड़े चेहरे तक का सफर तय किया।
‘तुलसी’ बनकर घर-घर में बनाई पहचान
स्मृति ईरानी को सबसे ज्यादा लोकप्रियता एकता कपूर के चर्चित टीवी शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ से मिली। शो में उन्होंने तुलसी वीरानी का किरदार निभाया था। ये किरदार दर्शकों के बीच इतना फेमस हुआ कि लंबे समय तक स्मृति ईरानी की पहचान ही ‘तुलसी’ के नाम से होने लगी।
बता दें, शो में संस्कारी बहू और परिवार को संभालने वाली महिला के रूप में उनके किरदार ने उन्हें टीवी की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शामिल कर दिया। स्मृति ने इसके अलावा भी कई टीवी प्रोजेक्ट्स में काम किया, लेकिन तुलसी का किरदार उनके करियर की सबसे बड़ी पहचान बना।
एक्टिंग से राजनीति की ओर बढ़ाया कदम
टीवी पर लोकप्रियता हासिल करने के बाद स्मृति ईरानी ने राजनीति का रुख किया। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के साथ अपना राजनीतिक सफर शुरू किया और धीरे-धीरे पार्टी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालती गईं।
दरअसल, स्मृति ईरानी ने लोकसभा चुनाव भी लड़ा और राष्ट्रीय राजनीति में अपनी मजबूत पहचान बनाई। वो केंद्र सरकार में मंत्री भी रहीं। राजनीति में सक्रिय होने के साथ ही उनकी पहचान अब सिर्फ टीवी अभिनेत्री की नहीं, बल्कि बीजेपी की प्रमुख नेताओं में होने लगी।
स्मृति ईरानी एक बार फिर चर्चा में
स्मृति ईरानी केंद्र में मंत्री के तौर पर भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं। हालांकि, 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्हें अमेठी सीट पर हार का सामना करना पड़ा था। इसके बावजूद बीजेपी में उनकी राजनीतिक भूमिका खत्म नहीं हुई। अब पार्टी की नई राष्ट्रीय टीम में उन्हें राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। इस नियुक्ति के बाद स्मृति ईरानी एक बार फिर राजनीतिक चर्चा के केंद्र में हैं।
राजनीति के साथ एक्टिंग में भी वापसी
स्मृति ईरानी ने राजनीति में सक्रिय रहने के साथ टीवी की दुनिया से पूरी तरह दूरी नहीं बनाई। वो हाल ही में ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के जरिए अपने चर्चित किरदार तुलसी वीरानी के रूप में छोटे पर्दे पर छाई हुई हैं।
ऐसे में स्मृति ईरानी का सफर दिलचस्प हो जाता है। एक तरफ वो बीजेपी में राष्ट्रीय स्तर की अहम जिम्मेदारी संभाल रही हैं, वहीं दूसरी तरफ दर्शक उन्हें दोबारा उसी किरदार में देख रहे हैं जिसने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई थी। यानी जिस ‘तुलसी’ को कभी टीवी दर्शकों ने परिवार की बहू के तौर पर पसंद किया था, अब वही स्मृति ईरानी आज राजनीति में बीजेपी की राष्ट्रीय महामंत्री के तौर पर अपनी अलग पहचान बनाने वाली हैं।


the way she was crying & so upset that samaira lied to her & karan hates her.


(@RajxSimran)
Smriti Irani is back in BJP leadership as National General Secretary.