TTP के 5 आतंकियों का पाकिस्तानी सेना ने किया एनकाउंटर, वीडियो आया सामने

TTP के 5 आतंकियों का पाकिस्तानी सेना ने किया एनकाउंटर, वीडियो आया सामने

पाकिस्तान (Pakistan) के खैबर पख्तूनख्वा (Khyber Pakhtunkhwa) प्रांत में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान यानी टीटीपी (Tehreek-e-Taliban Pakistan aka TTP) काफी एक्टिव है। खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की बॉर्डर अफगानिस्तान से लगती है और यह प्रांत पाकिस्तान में आतंकवाद से सबसे ज़्यादा प्रभावित है। टीटीपी को अफगान तालिबान से भी समर्थन मिलता है और ऐसे में यह आतंकी संगठन सामान्य नागरिकों, सेना, पुलिस, सरकारी वर्कर्स सभी को निशाना बनाते हैं। खैबर पख्तूनख्वा में आए दिन ही आतंकी हमलों के मामले देखने को मिलते हैं। ऐसे में सेना भी टीटीपी के खिलाफ समय-समय पर सैन्य अभियान चलाती है और हाल ही में सेना ने फिर एक ऐसे ही सैन्य अभियान को अंजाम दिया।

TTP के 5 आतंकियों का पाकिस्तानी सेना ने किया एनकाउंटर

पाकिस्तानी सेना ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के खैबर जिले के बारा इलाके में टीटीपी आतंकियों के खिलाफ इस खुफिया सैन्य अभियान को अंजाम दिया। सेना ने आतंकियों के ठिकाने पर छापेमारी करते हुए 5 आतंकियों का एनकाउंटर कर दिया। पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज़ पब्लिक रिलेशंस – आईएसपीआर (Inter-Services Public Relations – ISPR) ने भी सेना के इस खुफिया अभियान के सफल होने की जानकारी दी। आतंकियों के एनकाउंटर का वीडियो भी सामने आया है।

यह खबर अपडेट हो रही है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *