पूर्णिया में सोमवार को गैस सिलेंडर लदे ट्रक ने 5 साल के मासूम को कुचल दिया। हादसे में बच्चे की जान चली गई। घटना सदर थाना क्षेत्र के गुलाबबाग जीरो माइल के पास हुई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़ लिया और ट्रक समेत उसे सदर थाना के गुलाबबाग टीओपी पुलिस के हवाले कर दिया। मृतक बच्चे की पहचान विकास कुमार (5) के रूप में हुई है। जो गुलाबबाग जीरो माइल निवासी सदानंद राम का बेटा है। पिता सदानंद राम ने बताया कि विकास अपनी मां ननकी देवी के साथ बाजार गया था। सामान लेकर जब वे घर लौट रहे थीे, तभी ट्रक ने विकास को रौंद दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेज दिया।
तेज गाड़ी चलाने वालों पर कार्रवाई की मांग गुलाबबाग टीओपी प्रभारी सन्नी कुमार ने बताया कि ट्रक को जब्त कर लिया गया है और चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है और लोग प्रशासन से तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पूर्णिया में सोमवार को गैस सिलेंडर लदे ट्रक ने 5 साल के मासूम को कुचल दिया। हादसे में बच्चे की जान चली गई। घटना सदर थाना क्षेत्र के गुलाबबाग जीरो माइल के पास हुई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़ लिया और ट्रक समेत उसे सदर थाना के गुलाबबाग टीओपी पुलिस के हवाले कर दिया। मृतक बच्चे की पहचान विकास कुमार (5) के रूप में हुई है। जो गुलाबबाग जीरो माइल निवासी सदानंद राम का बेटा है। पिता सदानंद राम ने बताया कि विकास अपनी मां ननकी देवी के साथ बाजार गया था। सामान लेकर जब वे घर लौट रहे थीे, तभी ट्रक ने विकास को रौंद दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेज दिया।
तेज गाड़ी चलाने वालों पर कार्रवाई की मांग गुलाबबाग टीओपी प्रभारी सन्नी कुमार ने बताया कि ट्रक को जब्त कर लिया गया है और चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है और लोग प्रशासन से तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।


