कर्ज से परेशान युवक ने खाया जहर, हालत गंभीर:गोपालगंज में मां के इलाज के लिए लिया था 50 हजार उधार, 5 लाख दे चुका ब्याज

कर्ज से परेशान युवक ने खाया जहर, हालत गंभीर:गोपालगंज में मां के इलाज के लिए लिया था 50 हजार उधार, 5 लाख दे चुका ब्याज

गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र के मठिया गांव में कर्ज के बोझ तले दबे एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। युवक ने 50 हजार रुपए के शुरुआती कर्ज को चुकाने के लिए कई लोगों से उधार लिया, जो बढ़कर 11 लाख रुपए हो गया। युवक की पहचान मठिया गांव निवासी हसन कुरैशी के बेटे जावेद कुरैशी के रूप में हुई है, जो चिकन दुकानदार है। परिजनों ने गंभीर हालत में उसे तत्काल मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मां के इलाज के लिए लिया था कर्जा युवक के भाई ने बताया कि वर्ष 2022 में मां की तबीयत खराब होने पर जावेद ने एक कर्जदाता से 50 हजार रुपए उधार लिए थे। उसका चिकन का कारोबार ठप हो जाने के कारण वह समय पर यह छोटी रकम नहीं चुका पाया। ब्याज दरें बढ़ने के कारण वह कर्ज के दलदल में फंसता चला गया। एक कर्जदाता का पैसा चुकाने के लिए उसने दूसरे से, और दूसरे का चुकाने के लिए तीसरे से कर्ज लिया। देखते ही देखते उसने कुल छह लोगों से मोटी रकम उधार ले ली। कर्जदाताओं के लगातार दबाव और प्रताड़ना के कारण 50 हजार का मूलधन ब्याज सहित 11 लाख रुपए में बदल गया। इसी मानसिक और आर्थिक तनाव के चलते जावेद ने जहरीला पदार्थ खा लिया। ब्याज के रूप में लौटा चुका 5 लाख जावेद ने बताया कि उसने पहले एक व्यक्ति से 50 हजार का कर्ज लिया था, जिसके बदले वह अब तक 5 लाख रुपए ब्याज के रूप में लौटा चुका है। हालांकि, वह कर्जदाता उससे अभी भी 3 लाख रुपए और ब्याज की मांग कर रहा है। जहर खाने के बाद उसकी हालत लगातार गंभीर बनी हुई है और डॉक्टर उसे बचाने का हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। उसे का ब्याज लौटाने के लिए एक के बाद एक कुल छः लोगों से कर्ज ले लिया जो करीब 11 लाख हुआ है। रोजाना दुकान पर ग्राहक से ज्यादा कर्ज दाता पहुंचते है और अपना कर्ज दिया हुआ पैसे की डिमांड करते है, कुछ दिनों तक दुकान चला लेकिन अब वह भी ठप हो गए है। इसी परेशानी में आकर मैने जहर खाकर आत हत्या की कोशिश की। गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र के मठिया गांव में कर्ज के बोझ तले दबे एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। युवक ने 50 हजार रुपए के शुरुआती कर्ज को चुकाने के लिए कई लोगों से उधार लिया, जो बढ़कर 11 लाख रुपए हो गया। युवक की पहचान मठिया गांव निवासी हसन कुरैशी के बेटे जावेद कुरैशी के रूप में हुई है, जो चिकन दुकानदार है। परिजनों ने गंभीर हालत में उसे तत्काल मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मां के इलाज के लिए लिया था कर्जा युवक के भाई ने बताया कि वर्ष 2022 में मां की तबीयत खराब होने पर जावेद ने एक कर्जदाता से 50 हजार रुपए उधार लिए थे। उसका चिकन का कारोबार ठप हो जाने के कारण वह समय पर यह छोटी रकम नहीं चुका पाया। ब्याज दरें बढ़ने के कारण वह कर्ज के दलदल में फंसता चला गया। एक कर्जदाता का पैसा चुकाने के लिए उसने दूसरे से, और दूसरे का चुकाने के लिए तीसरे से कर्ज लिया। देखते ही देखते उसने कुल छह लोगों से मोटी रकम उधार ले ली। कर्जदाताओं के लगातार दबाव और प्रताड़ना के कारण 50 हजार का मूलधन ब्याज सहित 11 लाख रुपए में बदल गया। इसी मानसिक और आर्थिक तनाव के चलते जावेद ने जहरीला पदार्थ खा लिया। ब्याज के रूप में लौटा चुका 5 लाख जावेद ने बताया कि उसने पहले एक व्यक्ति से 50 हजार का कर्ज लिया था, जिसके बदले वह अब तक 5 लाख रुपए ब्याज के रूप में लौटा चुका है। हालांकि, वह कर्जदाता उससे अभी भी 3 लाख रुपए और ब्याज की मांग कर रहा है। जहर खाने के बाद उसकी हालत लगातार गंभीर बनी हुई है और डॉक्टर उसे बचाने का हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। उसे का ब्याज लौटाने के लिए एक के बाद एक कुल छः लोगों से कर्ज ले लिया जो करीब 11 लाख हुआ है। रोजाना दुकान पर ग्राहक से ज्यादा कर्ज दाता पहुंचते है और अपना कर्ज दिया हुआ पैसे की डिमांड करते है, कुछ दिनों तक दुकान चला लेकिन अब वह भी ठप हो गए है। इसी परेशानी में आकर मैने जहर खाकर आत हत्या की कोशिश की।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *