TRE 4-33,320 पद, अबतक 9 लाख कैंडिडेट्स ने भरा फॉर्म:BPSC ने आवेदन की तारीख बढ़ाई, 3 नवंबर तक मौका; 2 तारीख तक जमा होगी फी

TRE 4-33,320 पद, अबतक 9 लाख कैंडिडेट्स ने भरा फॉर्म:BPSC ने आवेदन की तारीख बढ़ाई, 3 नवंबर तक मौका; 2 तारीख तक जमा होगी फी

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE-4.0) के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। अब अभ्यर्थी 3 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। वहीं, आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 2 नवंबर तय की गई है। इस भर्ती में शिक्षा विभाग में विद्यालय अध्यापक के 33,320 पदों पर नियुक्ति होनी है। अबतक 33, 320 पदों के लिए अब तक 9 लाख कैंडिडेट ने फॉर्म भरा है। आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में रमन कुमार मंडल और अन्य बनाम बिहार राज्य एवं अन्य मामले में 1 अगस्त 2025 को पारित आदेश के आलोक में आवेदन की तारीख बढ़ाई है। साथ ही संबंधित मामले के याचिकाकर्ताओं को 29 अक्टूबर 2026 तक आयोग कार्यालय में अपना नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्मतिथि का प्रमाण, आधार संख्या और मोबाइल नंबर जमा करने को कहा गया है। 932 पद बढ़ने के बाद 33,320 हुई थी रिक्तियां TRE-4.0 के तहत पहले 32,388 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई थी। बाद में रिक्तियों में संशोधन कर 932 पद बढ़ाए गए, जिसके बाद कुल पदों की संख्या 33,320 हो गई थी। बढ़ाए गए पदों में माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक शामिल हैं। कक्षा 9वीं और 10वीं के लिए 493 पद बढ़ाए गए थे। इससे इन कक्षाओं में रिक्तियों की संख्या 3,877 से बढ़कर 4,370 हो गई थी। वहीं, कक्षा 11वीं और 12वीं के लिए 439 पद बढ़ाए गए थे। इसके बाद उच्च माध्यमिक विद्यालयों में पदों की संख्या 16,101 से बढ़कर 16,540 हो गई थी। पहले भी कई बार बदली भर्ती की रिक्तियां TRE-4.0 की रिक्तियों में पहले भी बदलाव हो चुके हैं। 18 अगस्त को पहली बार 32,388 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया था। 24 अगस्त को 886 पद बढ़ाए गए, जिससे कुल रिक्तियां 33,274 हो गई थीं। इसके बाद 28 अगस्त को 111 और पद जोड़े गए थे और कुल संख्या 33,385 पहुंच गई थी। हालांकि, एकल परीक्षा की मांग को लेकर अभ्यर्थियों के हंगामे के बाद 31 अगस्त को परीक्षा रद्द कर दी गई थी। इसके बाद 22 सितंबर को भर्ती की रिक्तियां दोबारा जारी की गईं और 32,388 पदों के आधार पर प्रक्रिया शुरू हुई। बाद में 932 अतिरिक्त पद जोड़कर कुल रिक्तियों की संख्या 33,320 की गई। आधार नहीं होने पर 200 रुपए अतिरिक्त शुल्क आयोग की ओर से जारी निर्देश के अनुसार, जिन अभ्यर्थियों के पहचान पत्र के रूप में आधार संख्या दर्ज नहीं होगी, उन्हें 200 रुपए अतिरिक्त बायोमेट्रिक शुल्क देना होगा। अभ्यर्थियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन और शुल्क जमा करने की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE-4.0) के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। अब अभ्यर्थी 3 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। वहीं, आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 2 नवंबर तय की गई है। इस भर्ती में शिक्षा विभाग में विद्यालय अध्यापक के 33,320 पदों पर नियुक्ति होनी है। अबतक 33, 320 पदों के लिए अब तक 9 लाख कैंडिडेट ने फॉर्म भरा है। आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में रमन कुमार मंडल और अन्य बनाम बिहार राज्य एवं अन्य मामले में 1 अगस्त 2025 को पारित आदेश के आलोक में आवेदन की तारीख बढ़ाई है। साथ ही संबंधित मामले के याचिकाकर्ताओं को 29 अक्टूबर 2026 तक आयोग कार्यालय में अपना नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्मतिथि का प्रमाण, आधार संख्या और मोबाइल नंबर जमा करने को कहा गया है। 932 पद बढ़ने के बाद 33,320 हुई थी रिक्तियां TRE-4.0 के तहत पहले 32,388 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई थी। बाद में रिक्तियों में संशोधन कर 932 पद बढ़ाए गए, जिसके बाद कुल पदों की संख्या 33,320 हो गई थी। बढ़ाए गए पदों में माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक शामिल हैं। कक्षा 9वीं और 10वीं के लिए 493 पद बढ़ाए गए थे। इससे इन कक्षाओं में रिक्तियों की संख्या 3,877 से बढ़कर 4,370 हो गई थी। वहीं, कक्षा 11वीं और 12वीं के लिए 439 पद बढ़ाए गए थे। इसके बाद उच्च माध्यमिक विद्यालयों में पदों की संख्या 16,101 से बढ़कर 16,540 हो गई थी। पहले भी कई बार बदली भर्ती की रिक्तियां TRE-4.0 की रिक्तियों में पहले भी बदलाव हो चुके हैं। 18 अगस्त को पहली बार 32,388 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया था। 24 अगस्त को 886 पद बढ़ाए गए, जिससे कुल रिक्तियां 33,274 हो गई थीं। इसके बाद 28 अगस्त को 111 और पद जोड़े गए थे और कुल संख्या 33,385 पहुंच गई थी। हालांकि, एकल परीक्षा की मांग को लेकर अभ्यर्थियों के हंगामे के बाद 31 अगस्त को परीक्षा रद्द कर दी गई थी। इसके बाद 22 सितंबर को भर्ती की रिक्तियां दोबारा जारी की गईं और 32,388 पदों के आधार पर प्रक्रिया शुरू हुई। बाद में 932 अतिरिक्त पद जोड़कर कुल रिक्तियों की संख्या 33,320 की गई। आधार नहीं होने पर 200 रुपए अतिरिक्त शुल्क आयोग की ओर से जारी निर्देश के अनुसार, जिन अभ्यर्थियों के पहचान पत्र के रूप में आधार संख्या दर्ज नहीं होगी, उन्हें 200 रुपए अतिरिक्त बायोमेट्रिक शुल्क देना होगा। अभ्यर्थियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन और शुल्क जमा करने की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *