भारतीय रेलवे आसनसोल मंडल में 5 अप्रैल (रविवार) को व्यापक ट्रैक अनुरक्षण कार्य करेगा। इस कार्य के कारण 28 मेमू/डेमू पैसेंजर ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जबकि 8 एक्सप्रेस ट्रेनें 3 घंटे तक विलंबित होंगी। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेनों की स्थिति जांचने की अपील की है। अनुरक्षण कार्य मंडल के कई महत्वपूर्ण रेलखंडों पर किया जाएगा। इनमें जोरामो–मधुपुर, मधुपुर–नवापत्रा, जसीडीह–तुलसीतानर, लहाबोन–सिमुलतला, जसीडीह–देवघर, बासुकीनाथ–दुमका, सीतारामपुर–बराचक, अंडाल–ईस्ट आउटर केबिन, दुर्गापुर–राजबांध, पराज–गलसी, मंकर–पानागढ़, रानीगंज–निमचा, आसनसोल–ईस्ट, बराचक–सीतारामपुर, चिनपाई–सिउड़ी और उखड़ा–काजोराग्राम खंड शामिल हैं। 28मेमू/डेमू पैसेंजर ट्रेनों को किया गया रद्द इस कार्य के चलते कुल 28 मेमू/डेमू पैसेंजर ट्रेनों को रद्द किया गया है। इनमें आसनसोल–जसीडीह, जसीडीह–झाझा, झाझा–जसीडीह, अंडाल–जसीडीह, देवघर–झाझा, दुमका–जसीडीह, बांका–जसीडीह, बरकाकाना–आसनसोल और बर्द्धमान–आसनसोल रूट की ट्रेनें प्रमुख हैं। इसके अतिरिक्त, 8 एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित होगा। धनबाद–पटना इंटरसिटी, नंगल डैम–कोलकाता एक्सप्रेस, गोरखपुर–आसनसोल एक्सप्रेस, पटना–हावड़ा स्पेशल और अजमेर–सीलदह सुपरफास्ट जैसी ट्रेनें 45 मिनट से लेकर 3 घंटे तक की देरी से चलेंगी। कुछ ट्रेनों का आंशिक निरस्तीकरण और मार्ग परिवर्तन भी किया गया है। यात्रियों को होने वाली परेशानी के लिए खेद देवघर–पटना मेमू अब झाझा से चलेगी, जबकि आसनसोल–गया मेमू एक्सप्रेस धनबाद से शुरू होगी। वहीं, गया–आसनसोल मेमू एक्सप्रेस धनबाद में ही अपनी यात्रा समाप्त कर देगी। रेलवे ने यह भी बताया कि वास्को द गामा–जसीडीह एक्सप्रेस को आवश्यकता पड़ने पर मार्ग में नियंत्रित किया जा सकता है। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेनों की अद्यतन स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। रेलवे ने यात्रियों को होने वाली परेशानी के लिए खेद व्यक्त किया है। भारतीय रेलवे आसनसोल मंडल में 5 अप्रैल (रविवार) को व्यापक ट्रैक अनुरक्षण कार्य करेगा। इस कार्य के कारण 28 मेमू/डेमू पैसेंजर ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जबकि 8 एक्सप्रेस ट्रेनें 3 घंटे तक विलंबित होंगी। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेनों की स्थिति जांचने की अपील की है। अनुरक्षण कार्य मंडल के कई महत्वपूर्ण रेलखंडों पर किया जाएगा। इनमें जोरामो–मधुपुर, मधुपुर–नवापत्रा, जसीडीह–तुलसीतानर, लहाबोन–सिमुलतला, जसीडीह–देवघर, बासुकीनाथ–दुमका, सीतारामपुर–बराचक, अंडाल–ईस्ट आउटर केबिन, दुर्गापुर–राजबांध, पराज–गलसी, मंकर–पानागढ़, रानीगंज–निमचा, आसनसोल–ईस्ट, बराचक–सीतारामपुर, चिनपाई–सिउड़ी और उखड़ा–काजोराग्राम खंड शामिल हैं। 28मेमू/डेमू पैसेंजर ट्रेनों को किया गया रद्द इस कार्य के चलते कुल 28 मेमू/डेमू पैसेंजर ट्रेनों को रद्द किया गया है। इनमें आसनसोल–जसीडीह, जसीडीह–झाझा, झाझा–जसीडीह, अंडाल–जसीडीह, देवघर–झाझा, दुमका–जसीडीह, बांका–जसीडीह, बरकाकाना–आसनसोल और बर्द्धमान–आसनसोल रूट की ट्रेनें प्रमुख हैं। इसके अतिरिक्त, 8 एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित होगा। धनबाद–पटना इंटरसिटी, नंगल डैम–कोलकाता एक्सप्रेस, गोरखपुर–आसनसोल एक्सप्रेस, पटना–हावड़ा स्पेशल और अजमेर–सीलदह सुपरफास्ट जैसी ट्रेनें 45 मिनट से लेकर 3 घंटे तक की देरी से चलेंगी। कुछ ट्रेनों का आंशिक निरस्तीकरण और मार्ग परिवर्तन भी किया गया है। यात्रियों को होने वाली परेशानी के लिए खेद देवघर–पटना मेमू अब झाझा से चलेगी, जबकि आसनसोल–गया मेमू एक्सप्रेस धनबाद से शुरू होगी। वहीं, गया–आसनसोल मेमू एक्सप्रेस धनबाद में ही अपनी यात्रा समाप्त कर देगी। रेलवे ने यह भी बताया कि वास्को द गामा–जसीडीह एक्सप्रेस को आवश्यकता पड़ने पर मार्ग में नियंत्रित किया जा सकता है। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेनों की अद्यतन स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। रेलवे ने यात्रियों को होने वाली परेशानी के लिए खेद व्यक्त किया है।


