Tiger Shroff Firing Live Update: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर रविवार की शाम जानलेवा हमला हुआ था। उनपर कई राउंड्स गोलियां फायर की गई थीं। इस पूरे मामले में कल तीनों आरोपियों को कोटा से गिरफ्तार कर लिया गया था। अब एक और गिरफ्तारी हरियाणा पुलिस की तरफ से हुई है। इस बार उनके हाथ इस हमले के मास्टरमाइंड अनिल पंडित का साथी पकड़ा गया है, जिसने तीनों आरोपियों को इस हमले के लिए चुना था।

