TI ने आदिवासियों से अभद्रता की, SC/ST एक्ट की मांग:’जय जोहार’ बोलने पर गाली-गलौज की थी; ASP को सौंपा ज्ञापन

TI ने आदिवासियों से अभद्रता की, SC/ST एक्ट की मांग:’जय जोहार’ बोलने पर गाली-गलौज की थी; ASP को सौंपा ज्ञापन

आम आदमी पार्टी (आप) ने भोपाल में प्रदर्शन के दौरान मिसरोद थाना प्रभारी पर आदिवासी युवकों से अभद्रता का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पार्टी की झाबुआ इकाई ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन एडिशनल एसपी प्रतिपाल सिंह महोबिया को सौंपा। इसमें ‘जय जोहार’ बोलने पर पुलिसकर्मियों के बुरे बर्ताव पर नाराजगी जताते हुए एससी/एसटी एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज करने की मांग की है। हालांकि, मामले में अभद्र टिप्पणी और गाली-गलौज करने वाले मिसरोद थाना प्रभारी रतन सिंह परिहार को बुधवार को निलंबित कर दिया गया है। गाली-गलौज और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप ज्ञापन के अनुसार, भोपाल में आंदोलन कर रहे आदिवासी युवकों ने ‘जय जोहार’ का नारा लगाया था। आरोप है कि पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके साथ गाली-गलौज और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर अपमानित किया। इससे आदिवासी अस्मिता को ठेस पहुंची है। ‘आप’ ने इसे एससी/एसटी एक्ट 1989 और संविधान के अनुच्छेद 19 का उल्लंघन बताया। पार्टी ने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की है। पार्टी ने चेतावनी दी है कि अगर सात दिन में कार्रवाई नहीं हुई, तो आदिवासी समाज आंदोलन करेगा। ——————- आदिवासी छात्रों को ‘यहीं कूट दूंगा’ कहने वाले टीआई सस्पेंड:‘जय जोहार’ बोलने पर गाली-गलौज की थी; CM ने लिया संज्ञान, विभागीय जांच के आदेश भोपाल में मंगलवार (13 सितंबर) को आदिवासी छात्रों के प्रदर्शन के दौरान ‘जय जोहार’ बोलने पर अभद्र टिप्पणी और गाली-गलौज के मामले में मिसरोद थाना प्रभारी रतन सिंह परिहार को बुधवार को निलंबित कर… ये खबर भी पढ़ें।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *