किशनगंज जिले में कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। इस आदेश के तहत तीन पुलिस निरीक्षकों का स्थानांतरण कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए पदस्थापन स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश के मुताबिक, पुलिस निरीक्षक अंजय अमन (बैच-2009) को पोठिया थाना के थानाध्यक्ष पद से स्थानांतरित कर ठाकुरगंज थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। सुनील कुमार को बहादुरगंज थाना की मिली जिम्मेदारी इसके अतिरिक्त, यातायात थाना के थानाध्यक्ष सुनील कुमार (बैच-2009) को बहादुरगंज थाना की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस निरीक्षक संजय पाण्डेय (बैच-2009) को साइबर थाना की अनुसंधान इकाई से स्थानांतरित कर पोठिया थाना का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पुलिस मुख्यालय के आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि सभी स्थानांतरित अधिकारी बिना किसी देरी के अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देंगे। इस प्रशासनिक फेरबदल को जिले में बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। साइबर अपराध के खिलाफ अभियान जारी पुलिस अधीक्षक का मानना है कि अनुभवी अधिकारियों की नई तैनाती से अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था संधारण और आम लोगों की शिकायतों के त्वरित निष्पादन में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। किशनगंज पुलिस लगातार अपराध नियंत्रण, नशा तस्करी और साइबर अपराध के खिलाफ अभियान चला रही है, ऐसे में यह बदलाव पुलिस कार्यप्रणाली को और अधिक गतिशील बनाएगा। किशनगंज जिले में कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। इस आदेश के तहत तीन पुलिस निरीक्षकों का स्थानांतरण कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए पदस्थापन स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश के मुताबिक, पुलिस निरीक्षक अंजय अमन (बैच-2009) को पोठिया थाना के थानाध्यक्ष पद से स्थानांतरित कर ठाकुरगंज थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। सुनील कुमार को बहादुरगंज थाना की मिली जिम्मेदारी इसके अतिरिक्त, यातायात थाना के थानाध्यक्ष सुनील कुमार (बैच-2009) को बहादुरगंज थाना की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस निरीक्षक संजय पाण्डेय (बैच-2009) को साइबर थाना की अनुसंधान इकाई से स्थानांतरित कर पोठिया थाना का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पुलिस मुख्यालय के आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि सभी स्थानांतरित अधिकारी बिना किसी देरी के अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देंगे। इस प्रशासनिक फेरबदल को जिले में बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। साइबर अपराध के खिलाफ अभियान जारी पुलिस अधीक्षक का मानना है कि अनुभवी अधिकारियों की नई तैनाती से अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था संधारण और आम लोगों की शिकायतों के त्वरित निष्पादन में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। किशनगंज पुलिस लगातार अपराध नियंत्रण, नशा तस्करी और साइबर अपराध के खिलाफ अभियान चला रही है, ऐसे में यह बदलाव पुलिस कार्यप्रणाली को और अधिक गतिशील बनाएगा।


