उधारी के रुपए-मांगने पर हमला करने वाले तीन गिरफ्तार:घर बुलाकर तलवार-कुल्हाड़ी से किया थे वार, मुख्य आरोपी फरार

उधारी के रुपए-मांगने पर हमला करने वाले तीन गिरफ्तार:घर बुलाकर तलवार-कुल्हाड़ी से किया थे वार, मुख्य आरोपी फरार

बांसवाड़ा में उधारी के रुपए मांगने गए दो युवकों पर तलवार और कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया गया। आरोप है कि रुपए के लेन-देन को लेकर हुए विवाद के दौरान आरोपियों ने पूर्व नियोजित तरीके से हथियार मंगवाकर हमला किया। घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर रेफर किया गया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी फरार है। घटना सदर थाना क्षेत्र के रघावा गांव में 22 फरवरी की शाम करीब 7 बजे हुई थी। ऐसे हुआ हमला थानाधिकारी सुहासी जैन (RPS प्रशिक्षु) ने बताया कि तेजपुर निवासी नरेश चरपोटा की रिपोर्ट के अनुसार उसका चचेरा भाई भरत, बहादुर मईड़ा से उधारी के रुपए मांग रहा था। 22 फरवरी को बहादुर ने उन्हें शाम को घर बुलाया। शाम करीब 7 बजे भरत, नरेश और गोविंद जब बहादुर के घर पहुंचे तो रुपए को लेकर कहासुनी हो गई। इसी दौरान बहादुर के बेटे अविनाश ने अंदर से तलवार लाकर भरत पर हमला कर दिया। थानाधिकारी के अनुसार, इसी बीच कलजी उर्फ कमल और दलीचंद भी कुल्हाड़ी लेकर मौके पर पहुंच गए और मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने आए गोविंद पर भी तलवार से वार किया गया, जिससे उसके पेट में गंभीर चोट आई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीमों का गठन किया। तकनीकी साक्ष्य और मुखबिरों की सूचना के आधार पर दबिश देकर पुलिस ने रघावा निवासी बहादुर पुत्र रावजी मईड़ा (45), कलजी उर्फ कमल पुत्र कालू चरपोटा (38) और रविंद्र पुत्र बहादुर मईड़ा (22) को गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी अविनाश सहित अन्य की तलाश जारी है। थानाधिकारी सुहासी जैन ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है और फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

सदर थाना क्षेत्र के रघावा गांव में उधारी के रुपए मांगने गए दो युवकों पर तलवार और कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी फिलहाल फरार है। हमले में घायल दो युवकों की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें उदयपुर रेफर किया गया है। ​यह था पूरा मामला ​तेजपुर निवासी नरेश चरपोटा ने पुलिस को रिपोर्ट देकर बताया था कि उसका चचेरा भाई भरत, आरोपी बहादुर मईडा से रुपए मांगता था। 22 फरवरी को जब वे रुपए मांगने गए, तो बहादुर ने उन्हें शाम को घर बुलाया। शाम करीब 7 बजे जब भरत, नरेश और गोविंद बहादुर के घर पहुंचे, तो वहां विवाद हो गया। ​आरोप है कि बहादुर के बेटे अविनाश ने अंदर से तलवार लाकर भरत पर जानलेवा हमला कर दिया। इसी बीच कल्जी और दलीचन्द नामक व्यक्ति भी कुल्हाड़ी लेकर आ गए और मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने आए गोविंद पर भी बहादुर ने तलवार से हमला किया, जिससे उसके पेट में गंभीर चोट आई है। ​पुलिस की कार्रवाई, तीन गिरफ्तार ​सदर थानाधिकारी सुहासी जैन (RPS प्रशिक्षु) ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने तकनीकी सहायता और मुखबिरों की सूचना पर दबिश देकर रघावा निवासी बहादुर पुत्र रावजी मईड़ा उम्र 45 साल, कलजी उर्फ कमल पुत्र कालू चरपोटा 38 साल, रविंद्र पुत्र बहादुर मईड़ा उम्र 22 साल को गिरफ्तार किया है। वहीं मुख्य आरोपी अविनाश और अन्य की तलाश जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *