कैश, ज्वैलरी समेत रजिस्ट्री के पेपर भी ले गए चोर:प्रयागराज में रिटायर सैनिक के बंद घर से 10 लाख की चोरी

कैश, ज्वैलरी समेत रजिस्ट्री के पेपर भी ले गए चोर:प्रयागराज में रिटायर सैनिक के बंद घर से 10 लाख की चोरी

प्रयागराज में रिटायर सैनिक के घर से कैश, ज्वैलरी समेत 10 लाख के माल के साथ चोर रजिस्ट्री के पेपर भी उड़ा ले गए। घटना तब हुई जब वह इलाज के लिए परिवार समेत लखनऊ गए थे। फिलहाल चार दिन बाद भी इस मामले में एफआईआर नहीं दर्ज हो सकी है। 19 दिसंबर को चले गए थे लखनऊ शशि कुमार चौरसिया सैनिक कॉलोनी धूमनगंज के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि उनके पिता रिटायर सैनिक हैं। उनकी तबीयत बहुत ज्यादा खराब होने के कारण 19 दिसंबर को वह परिवार समेत लखनऊ चले गए। इस दौरान घर में ताला लगा था। पड़ोसियों से देखभाल को कहा था लेकिन इमरजेंसी होने की वजह से वह भी कहीं चले गए। 3 जनवरी को पड़ोसियों से सूचना मिली कि घर का ताला टूटा हुआ है। इसकी सूचना पर डायल 112 पहुंची और शाम 4:30 बजे वह भी आ गए। यहां आकर देखा कि पूरा सामान बिखरा हुआ था। आलमारी का लाॅक टूटा था। पूरा घर खंगाला गया था। यह चोरी गया
घर की तलाशी के बाद पता चला कि एक लाश कैश, सोने की चेन, झुमका, अंगूठी, पायल के साथ बैंक के कागजात और घर के पेपर चोरी हो गए हैं। उनका कहना है कि लिखित शिकायत देने के बाद भी अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। वहीं धूमनगंज पुलिस ने बताया कि जांच कराई जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *