संगरूर में पांच दुकानों से लाखों की चोरी:चोरों ने शटर के ताले तोड़े, लेडिज सूट, सिगरेट समेत कीमती सामान और नकदी ले गए

संगरूर में पांच दुकानों से लाखों की चोरी:चोरों ने शटर के ताले तोड़े, लेडिज सूट, सिगरेट समेत कीमती सामान और नकदी ले गए

संगरूर शहर में चोरों ने पांच दुकानों को निशाना बनाया है। उप्पली रोड और महिला रोड पर हुई इन चोरियों में लाखों रुपए का सामान और नकदी गायब हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नाकाबंदी की और चोरों की तलाश शुरू कर दी है। महिला रोड स्थित गौरव स्पेयर पार्ट दुकान के मालिक संदीप कुमार गौरव ने बताया कि पड़ोसियों के बुलाने पर वह रात करीब 9:15 बजे दुकान पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि दुकान का शटर टूटा हुआ था और दुकान में रखे बैग से तीन हजार रुपए गायब थे। गौरव ने यह भी बताया कि 24 जनवरी 2026 को भी उनकी दुकान में चोरी हुई थी, जिसमें लगभग 40 हजार रुपए और एक मोबाइल फोन चोरी हो गया था। उस मामले में पुलिस अभी तक आरोपियों को पकड़ नहीं पाई है। पड़ोसियों ने दी दुकान खुली होने की सूचना उप्पली रोड पर दर्जी का काम करने वाले सतपाल ने बताया कि शाम को पड़ोसियों ने उन्हें फोन करके दुकान खुली होने की जानकारी दी। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने पाया कि उनकी दुकान से तीन लेडिज सूट चोरी हो गए। इसी तरह, किरयाना दुकान के मालिक सखविंदर कुमार ने बताया कि उन्हें करीब 40 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। इसमें 30-35 हजार रुपए नकद और करीब दस हजार की सिगरेट शामिल है, जो दुकान से चोरी हो गई। चोरी की लगातार वारदात से दुकानदार परेशान बाजार के अन्य व्यापारी भी लगातार हो रही चोरियों से परेशान हैं। मेडिकल हॉल के मालिक सुरिंदर कुमार ने बताया कि उनकी दुकान में पहले भी कई बार चोरी हो चुकी है, जिससे उन्हें अब तक लगभग 2 से 2.5 लाख रुपए का नुकसान हो चुका है। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा बढ़ाने और चोरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। इस संबंध में सिटी-1 एसएचओ इंस्पेक्टर सुखदीप सिंह ने कहा कि चोरों को पकड़ने के लिए टीम लगाई गई है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *