जामताड़ा थाना क्षेत्र के राजपल्ली मोहल्ले में देर रात एक बैंक कर्मी के किराए के मकान में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर लाखों रुपए के जेवरात और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही जामताड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है। इधर सो रहे थे लोग, दूसरे कमरे में हो रही थी चोरी पीड़ित प्रदीप चौबे जामताड़ा के बोदमा स्थित भारतीय स्टेट बैंक में क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं। घटना के समय वे अपने परिवार के साथ घर के एक कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान देर रात चोरों ने खिड़की तोड़कर घर में प्रवेश किया और दूसरे कमरे को निशाना बनाया। चोरों ने बड़ी ही सफाई से वारदात को अंजाम दिया, जिससे घर के अन्य सदस्य सोते रहे और उन्हें भनक तक नहीं लगी। अलमारी तोड़कर जेवरात उड़ाए, जांच रही पुलिस जानकारी के अनुसार सुबह जब परिवार वाले जागे और दूसरे कमरे में पहुंचे तो वहां का नजारा देखकर सन्न रह गए। कमरे का सामान बिखरा पड़ा था। गोदरेज अलमारी का ताला टूटा हुआ था। चोरों ने अलमारी में रखे दो सोने की अंगूठी, दो सोने की बालियां समेत अन्य कीमती सामान चुरा लिया। जिस मकान में प्रदीप चौबे किराए पर रहते हैं, वह एसडीओ कार्यालय में कार्यरत प्रधान लिपिक बैजू झा का बताया जा रहा है। पीड़ित ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने जल्द ही मामले के खुलासे का भरोसा दिलाया है। जामताड़ा थाना क्षेत्र के राजपल्ली मोहल्ले में देर रात एक बैंक कर्मी के किराए के मकान में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर लाखों रुपए के जेवरात और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही जामताड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है। इधर सो रहे थे लोग, दूसरे कमरे में हो रही थी चोरी पीड़ित प्रदीप चौबे जामताड़ा के बोदमा स्थित भारतीय स्टेट बैंक में क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं। घटना के समय वे अपने परिवार के साथ घर के एक कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान देर रात चोरों ने खिड़की तोड़कर घर में प्रवेश किया और दूसरे कमरे को निशाना बनाया। चोरों ने बड़ी ही सफाई से वारदात को अंजाम दिया, जिससे घर के अन्य सदस्य सोते रहे और उन्हें भनक तक नहीं लगी। अलमारी तोड़कर जेवरात उड़ाए, जांच रही पुलिस जानकारी के अनुसार सुबह जब परिवार वाले जागे और दूसरे कमरे में पहुंचे तो वहां का नजारा देखकर सन्न रह गए। कमरे का सामान बिखरा पड़ा था। गोदरेज अलमारी का ताला टूटा हुआ था। चोरों ने अलमारी में रखे दो सोने की अंगूठी, दो सोने की बालियां समेत अन्य कीमती सामान चुरा लिया। जिस मकान में प्रदीप चौबे किराए पर रहते हैं, वह एसडीओ कार्यालय में कार्यरत प्रधान लिपिक बैजू झा का बताया जा रहा है। पीड़ित ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने जल्द ही मामले के खुलासे का भरोसा दिलाया है।


