फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल की कैंटीन में मारपीट:खाना लेने को लेकर युवक और कर्मचारी में हुई हाथापाई, आरोप-प्रत्यारोप

फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल की कैंटीन में मारपीट:खाना लेने को लेकर युवक और कर्मचारी में हुई हाथापाई, आरोप-प्रत्यारोप

फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल में बुधवार को कैंटीन में खाना लेने को लेकर एक युवक और कर्मचारी के बीच मारपीट हो गई। कहासुनी के बाद दोनों में जमकर हाथापाई हुई, जिसके बाद दोनों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए। लोहिया अस्पताल प्रांगण में एक संस्था द्वारा कैंटीन का संचालन किया जाता है। यहां मरीजों के तीमारदारों सहित अन्य व्यक्तियों को 10 रुपये में भोजन उपलब्ध कराया जाता है। बड़ी संख्या में लोग यहां भोजन करने पहुंचते हैं। बुधवार को एक युवक कैंटीन में भोजन करने पहुंचा। इस दौरान उसकी कैंटीन के एक कर्मचारी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। मामला बढ़ने पर दोनों के बीच गाली-गलौज हुई और फिर मारपीट व हाथापाई शुरू हो गई। कैंटीन पर खाना खाने आए मुकेश दुबे ने बताया कि वह लोहिया अस्पताल के बाहर रेहड़ी लगाने का कार्य करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यहां गरीबों के लिए भोजन की व्यवस्था है, लेकिन कर्मचारियों ने उनके साथ गाली-गलौज की और मारपीट की।
वहीं, कैंटीन के कर्मचारी ने बताया कि उसने युवक से लाइन में आने को कहा था। कर्मचारी के अनुसार, युवक ने खुद को ‘शाक्य का आदमी’ बताया और कहा कि वह पिछले 10 दिनों से आ रहा है और उसकी भाषा गलत रहती है। कर्मचारी ने यह भी आरोप लगाया कि युवक ने उसे धमकी दी और बाहर मिलने की बात कही।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *