युवक गले पर घाव लेकर थाने पहुंचा:युवकों पर हमले का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

युवक गले पर घाव लेकर थाने पहुंचा:युवकों पर हमले का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

शिवपुरी शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक युवक गले पर घाव के साथ थाने पहुंचा। उसने कुछ युवकों पर हमला कर गला काटने का आरोप लगाया। पुलिस ने तत्काल उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल युवक की पहचान कमलागंज निवासी 20 वर्षीय आशीष शाक्य पुत्र राजेंद्र शाक्य के रूप में हुई है। आशीष ने बताया कि उसका विवाद बिट्टू नामक युवक से हुआ था। विवाद के दौरान उस पर धारदार हथियार से हमला किया गया, जिससे उसके गले पर कट लग गया। बताया जा रहा है कि युवक नशे की हालत में था। फिजिकल थाना प्रभारी नम्रता भदोरिया ने जानकारी दी कि युवक संदिग्ध स्थिति में थाने पहुंचा था। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि घाव उसने खुद लगाया है या किसी और ने हमला किया है। पुलिस युवक के बयान दर्ज करने के बाद मामले की विस्तृत जांच करेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *