पीएमसीएच से रिटायर्ड महिला डॉक्टर वीणा भाटिया थाने में उनकी दुकान और फ्लैट पर कब्जा करने की शिकायत की है। वीणा ने आरोप लगाया है कि मुझे डराकर करोड़ों की संपत्ति पर कब्जा किया जा रहा है। मैं इतनी परेशान थी कि शातिरों से बचने के लिए पटना से दिल्ली चली गई, फिर भी शातिरों ने मेरा पीछा नहीं छोड़ा। दिल्ली जाते ही शातिरों ने मेरी दुकान पर कब्जा शुरू कर दिया। आसपास के दुकानदारों ने जब फोन कॉल पर मुझे जानकारी दी तो भागे-भागे पटना आ। अब जिले के वरीय अधिकारियों के पास न्याय के लिए गुहार लगा रही हूं। वीणा का आरोप है कि जब भी फ्लैट से बाहर निकल रही, मेरे पीछे शातिर लग जा रहे हैं। हर तरह से डराने की कोशिश की जा रही है। ताकि मैं संपत्ति औने-पौने भाव में बेचकर भाग जाऊं।
मंगलवार को अपनी बेटी के साथ थाने पर पहुंची थी। शातिर अपने लोगों के साथ मेरे फ्लैट पर आकर डराने का प्रयास कर रहे थे। इस कदर कर दिया है कि फ्लैट में रहना मुश्किल हो गया है। पीड़िता श्री कृष्णापुरी थाना क्षेत्र के बोरिंग रोड के पास यमुना अपार्टमेंट में रहती हैं। फ्लैट और दुकान बेचना चाहती थीं
FIR के मुताबिक वीणा भाटिया अपनी संपत्ति बेचना चाहती थीं। इसी बीच उनका संपर्क अनूप कुमार नाम के शख्स से हुआ। शुरुआती बातचीत में अनूप ने ठीक-ठाक बातचीत की, लेकिन संपत्ति का दाम कम दे रहा था। जब वीणा ने मौजूदा रेट के अनुसार संपत्ति का मूल्यांकन कर डिमांड की तो अनूप शातिराना हरकत करने लगा। पहले देखने के लिए संपत्ति के डॉक्यूमेंट्स लिए। फिर उसका एग्रीमेंट टू सेल का पेपर तैयार कर लिया और बिना एग्रीमेंट किए दुकानदारों पर खाली करने का दबाव भी देने लगा। इसी बीच रुपए भी अकाउंट्स में भेजने लगा, लेकिन वीणा रुपए आने के बाद वापस उसी अकाउंट्स में भेजती रहीं। सोसाइटी के लोगों ने भी अनूप के मंसूबे को भांप लिए। उन्होंने भी महिला डॉक्टर से संपत्ति नहीं बेचने का रिक्वेस्ट किया। इस पर वीणा भाटिया राजी हो गईं। अब वीणा भाटिया का आरोप है कि वो अपनी संपत्ति बेचना नहीं चाहती हैं और शातिर जबरन किसी तरह से संपत्ति दबाव बनाकर कब्जा करना चाहता है।
दोनों तरफ से पेपर मांगा गया है
लॉ एंड ऑर्डर SDPO सचिवालय-2 साकेत कुमार ने बताया कि दोनों लोगों से पेपर मांगा गया है। कुछ दिन पहले दूसरे पक्ष के भी थाने पर आए थे। आवेदन दिया था। उस वक्त महिला डॉक्टर नहीं आईं थीं। अब महिला डॉक्टर आईं हैं, तो इनका आरोप है कि फर्जी डॉक्यूमेंट्स बनाकर ऐसा किया जा रहा है। दोनों पक्षों को नोटिस दिया गया है। इन्वेस्टिगेशन चल रहा है। जो भी दोषी पाए जाएंगे, कार्रवाई होगी। आज से बिट पुलिसिंग पर जोर
घटना के सामने आने के बाद आज श्रीकृष्णापुरी इलाके में बिट पुलिसिंग पर जोर दिया गया है। SDPO सचिवालय-2 साकेत कुमार ने बताया कि श्री कृष्णापुरी के रिहायशी इलाके में रह रहे बुजुर्गों को परेशान कर के उनकी प्रॉपर्टी दखल करने की कोशिश माफियाओं की ओर से की जा रही है। इस तरीके की लगातार शिकायत आ रही है। जिसे ध्यान में रखते हुए पहले से चली आ रही बिट पुलिसिंग और मजबूत की गई है। पूरे थाना क्षेत्र को 4 जोन में बांटकर वैसे माफियाओं की गतिविधि की मॉनिटरिंग की जा रही है। पीएमसीएच से रिटायर्ड महिला डॉक्टर वीणा भाटिया थाने में उनकी दुकान और फ्लैट पर कब्जा करने की शिकायत की है। वीणा ने आरोप लगाया है कि मुझे डराकर करोड़ों की संपत्ति पर कब्जा किया जा रहा है। मैं इतनी परेशान थी कि शातिरों से बचने के लिए पटना से दिल्ली चली गई, फिर भी शातिरों ने मेरा पीछा नहीं छोड़ा। दिल्ली जाते ही शातिरों ने मेरी दुकान पर कब्जा शुरू कर दिया। आसपास के दुकानदारों ने जब फोन कॉल पर मुझे जानकारी दी तो भागे-भागे पटना आ। अब जिले के वरीय अधिकारियों के पास न्याय के लिए गुहार लगा रही हूं। वीणा का आरोप है कि जब भी फ्लैट से बाहर निकल रही, मेरे पीछे शातिर लग जा रहे हैं। हर तरह से डराने की कोशिश की जा रही है। ताकि मैं संपत्ति औने-पौने भाव में बेचकर भाग जाऊं।
मंगलवार को अपनी बेटी के साथ थाने पर पहुंची थी। शातिर अपने लोगों के साथ मेरे फ्लैट पर आकर डराने का प्रयास कर रहे थे। इस कदर कर दिया है कि फ्लैट में रहना मुश्किल हो गया है। पीड़िता श्री कृष्णापुरी थाना क्षेत्र के बोरिंग रोड के पास यमुना अपार्टमेंट में रहती हैं। फ्लैट और दुकान बेचना चाहती थीं
FIR के मुताबिक वीणा भाटिया अपनी संपत्ति बेचना चाहती थीं। इसी बीच उनका संपर्क अनूप कुमार नाम के शख्स से हुआ। शुरुआती बातचीत में अनूप ने ठीक-ठाक बातचीत की, लेकिन संपत्ति का दाम कम दे रहा था। जब वीणा ने मौजूदा रेट के अनुसार संपत्ति का मूल्यांकन कर डिमांड की तो अनूप शातिराना हरकत करने लगा। पहले देखने के लिए संपत्ति के डॉक्यूमेंट्स लिए। फिर उसका एग्रीमेंट टू सेल का पेपर तैयार कर लिया और बिना एग्रीमेंट किए दुकानदारों पर खाली करने का दबाव भी देने लगा। इसी बीच रुपए भी अकाउंट्स में भेजने लगा, लेकिन वीणा रुपए आने के बाद वापस उसी अकाउंट्स में भेजती रहीं। सोसाइटी के लोगों ने भी अनूप के मंसूबे को भांप लिए। उन्होंने भी महिला डॉक्टर से संपत्ति नहीं बेचने का रिक्वेस्ट किया। इस पर वीणा भाटिया राजी हो गईं। अब वीणा भाटिया का आरोप है कि वो अपनी संपत्ति बेचना नहीं चाहती हैं और शातिर जबरन किसी तरह से संपत्ति दबाव बनाकर कब्जा करना चाहता है।
दोनों तरफ से पेपर मांगा गया है
लॉ एंड ऑर्डर SDPO सचिवालय-2 साकेत कुमार ने बताया कि दोनों लोगों से पेपर मांगा गया है। कुछ दिन पहले दूसरे पक्ष के भी थाने पर आए थे। आवेदन दिया था। उस वक्त महिला डॉक्टर नहीं आईं थीं। अब महिला डॉक्टर आईं हैं, तो इनका आरोप है कि फर्जी डॉक्यूमेंट्स बनाकर ऐसा किया जा रहा है। दोनों पक्षों को नोटिस दिया गया है। इन्वेस्टिगेशन चल रहा है। जो भी दोषी पाए जाएंगे, कार्रवाई होगी। आज से बिट पुलिसिंग पर जोर
घटना के सामने आने के बाद आज श्रीकृष्णापुरी इलाके में बिट पुलिसिंग पर जोर दिया गया है। SDPO सचिवालय-2 साकेत कुमार ने बताया कि श्री कृष्णापुरी के रिहायशी इलाके में रह रहे बुजुर्गों को परेशान कर के उनकी प्रॉपर्टी दखल करने की कोशिश माफियाओं की ओर से की जा रही है। इस तरीके की लगातार शिकायत आ रही है। जिसे ध्यान में रखते हुए पहले से चली आ रही बिट पुलिसिंग और मजबूत की गई है। पूरे थाना क्षेत्र को 4 जोन में बांटकर वैसे माफियाओं की गतिविधि की मॉनिटरिंग की जा रही है।