काशी विश्वनाथ मंदिर के पास जो कलंक है… क्या बोल गए बागेश्वर बाबा

काशी विश्वनाथ मंदिर के पास जो कलंक है… क्या बोल गए बागेश्वर बाबा

वाराणसी: बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने वाराणसी में एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर कहां है कि यह एक कलंक है और जल्द ही यह परिसर से दूर हो जाएगा। दरअसल, पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री वाराणसी में एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे हुए थे और वहां उन्होंने ये बातें कहीं।

बागेश्वर धाम के पीठाधिश्वर पंडित धीरेंद्र के शास्त्री ने वाराणसी में एक बड़ा बयान दिया है। वह यहां पर आयोजित एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे थे और उन्होंने कहा है कि काशी विश्वनाथ मंदिर में जो कलंक (ज्ञानवापी मस्जिद) है, हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि जल्द ही उससे हमें मुक्ति मिले। उन्होंने कहा है कि जल्द ही वहां पर जलाभिषेक होगा।

निजी कार्यक्रम में पहुंचे थे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक को लेकर भी बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि यह विधेयक पास होना चाहिए था, क्योंकि हम अनादि काल से ही महिलाओं की पूजा करते हैं, जिसका उदाहरण स्वयं मां दुर्गा हैं। उन्होंने कहा है कि महिलाओं की हर क्षेत्र में भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए और इसी वजह से यह बिल संसद में पास होना चाहिए था। लेकिन दुर्भाग्य है कि इसे स्वीकृति नहीं मिली।

दरअसल, बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक निजी शोरूम के उद्घाटन में शामिल होने के लिए काशी पहुंचे थे। हालांकि, वह समय से काफी ज्यादा विलंब थे। एयरपोर्ट पर उतरने के बाद वह सीधे कार्यक्रम स्थल पहुंचे। इस दौरान उनके अनुयायियों ने उनका अभिवादन किया।

भारत घोषित हो हिन्दू राष्ट्र: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

इस दौरान उन्होंने कहा कि पूरे विश्व में करीब 65 ऐसे देश हैं जो मुसलमान के लिए हैं और ऐसे ही अनगिनत देश है जो ईसाइयों के लिए हैं, लेकिन हिंदुओं के लिए कोई भी देश नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करना चाहिए। उन्होंने बताया कि करीब 145 करोड़ हिंदुओं की आस्था को लेकर वह हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग को लेकर लड़ाई लड़ रहे हैं और पूरे विश्व में प्रचार कर रहे हैं। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के मुताबिक, जल्द ही उन्हें लक्ष्य की प्राप्ति होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *