माता बसैया थाना क्षेत्र के ग्राम हुराई पुरा संगोली में स्थित भूमिया बाबा मंदिर के हॉल की छत अचानक भरभरा कर नीचे गिर गई। गनीमत यह रही कि हॉल की छत के गिरते समय नीचे हॉल में कोई नहीं था जिससे कोई जन हानी नहीं हुई नहीं तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहॉल ग्रामीणों के द्वारा मलबे को हटाने का काम किया जा रहा है। भूमिया बाबा मंदिर की छत गिरी माता बसैया थाना क्षेत्र के हुराई का पुरा गांव में बने प्राचीन भूमिया बाबा मंदिर की छत शुक्रवार शाम को अचानक भरभरा कर नीचे गिर गई । मंदिर में एक मात्र यही हॉल के रूप में बैठने की व्यवस्था थी । इस हॉल की छत की पटिया अपने आप अचानक टूटा गई। गनीमत यह थी कि जब पटिया टूटी और छत गिरी तो उस हॉल में कोई भी व्यक्ति बैठा हुआ नहीं था इसलिए एक बड़ा हादसा होते होते टल गया अन्यथा एक बड़ा हादसा घटित होता । हादसे की खबर के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मंदिर की वस्तु स्थिति देख मंदिर के मलबे को हटाने की तैयारी में जुट गए। पुराना मंदिर है हुराई का पुरा गांव के निवासी रामावतार के अनुसार गांव में स्थित भूमिया बाबा मंदिर थाना प्राचीन मंदिर है लगभग 100 वर्ष पुराना यह मंदिर यह है यहां पहले एक चबूतरा सा था जिस पर बाबा का स्थान था और भक्त पूजा अर्चना करते थे। बाकी फिर ग्रामीणों के द्वारा आपस में चंदा कर कुछ श्रद्धालुओं की मदद से कमरा एक हॉल बनाया गया जिस पर छत के रूप में पटिया चढ़ाई गई। पटिया कब टूट गई इस बात की कोई खबर नहीं लगी। वरना कोई न कोई इंतजाम कर लेते। पटिया टूटी तो छत भी गिर गई। कोई जन हानि नहीं थाना माता बसैया प्रभारी एसआई विवेक तोमर के अनुसार हुराई का पुरा गांव में भूमिया बाबा मंदिर की पटिया टूटने से छत गिरी है किसी तरह की कोई जन हानि नहीं है मंदिर का कंस्ट्रक्शन पुराना था । किसी तरह की कोई शिकायत नहीं आई है ।


