7 साल से फरार मर्डर का मुख्य आरोपी पकड़ाया:सागर में शव को नाले में फेंककर भागा था, पहले से दर्ज हैं 13 आपराधिक केस

7 साल से फरार मर्डर का मुख्य आरोपी पकड़ाया:सागर में शव को नाले में फेंककर भागा था, पहले से दर्ज हैं 13 आपराधिक केस

सागर जिले की राहतगढ़ थाना पुलिस ने हत्या के एक पुराने मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 7 वर्षों से फरार चल रहे हत्या के मुख्य आरोपी बल्लू उर्फ बलराम यादव को गिरफ्तार कर लिया है। इस कुख्यात आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस द्वारा 5 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था। पुलिस के अनुसार, 23 फरवरी 2019 को खुरई तिराहा के पास सिरसी नाला के पानी में आरिफ उस्मानी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला था। मर्ग कायम कर जब पुलिस ने जांच शुरू की, तो परिजनों के बयानों, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर बल्लू उर्फ बलराम यादव और रामस्वरूप कोरी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रामस्वरूप कोरी को तो गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, लेकिन मुख्य आरोपी 46 वर्षीय बलराम यादव (निवासी साईंखेड़ा) तब से ही फरार चल रहा था। लोकेशन मिलते ही घेराबंदी कर दबोचा
पुलिस आरोपी के घर, रिश्तेदारों और अन्य संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही थी, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग रहा था। इसी बीच हाल ही में पुलिस को आरोपी की लोकेशन राहतगढ़ क्षेत्र में मिली। सूचना पुख्ता होते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा। बुधवार को पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उसे दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पूछताछ जारी, आदतन अपराधी है बलराम
राहतगढ़ थाना प्रभारी मुकेश सिंह ठाकुर ने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपी से हत्या के असली कारण और फरारी के दौरान वह कहां-कहां छिपा रहा, इस संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारी के मुताबिक, पकड़ा गया आरोपी एक आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ पहले से ही हत्या, लूट, अड़ीबाजी और मारपीट जैसे 13 संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *