TMKOC Cast as Dhurandhar Characters: बीते शनिवार (7 मार्च) को सुबह 11 बजे साल की सबसे चर्चित और मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर रिलीज हो गया। ट्रेलर आने के बाद आदित्य धर की ‘धुरंधर’ की चर्चा फिर से तेज हो गई हैं। सोशल मीडिया पर ‘धुरंधर 2’ को लेकर कई तरह की खबरें आ रहीं है, जैसे ‘धुरंधर 2’ एडवांस बुकिंग रिकॉर्ड, पेड प्रीव्यू कलेक्शन रिकॉर्ड, टिकट का प्राइस आदि। वहीं, फिल्म के AI जेनरेटेड एडिट्स की सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे हैं। ऐसा ही एक AI एडिट इन दिनों सोशल मीडिया पर हलचल मचा रहा है।
तारक मेहता का उलटा चश्मा और ‘धुरंधर’ के किरदार (TMKOC Cast as Dhurandhar Characters)
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर हाल ही में एक एआई-जनरेटेड एडिट वीडियो क्लिप शेयर की। इस वायरल वीडियो में पॉपुलर इंडियन सिटकॉम ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के किरदारों को धुरंधर फिल्म के किरदारों के रूप में दिखाया गया है। इस कॉमिक क्रॉसओवर ने इंटरनेट पर काफी सुर्खियां बटोरी हैं। जानकारी के लिए बता दें कि ये वीडियो यूट्यूब पर @AI-Archi ने पोस्ट किया था जिसके बाद से सोशल मीडिया पर ये वायरल हो रहा है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह वीडियो X पर @Lonely_prabh नाम के एक यूजर ने “क्या होगा अगर #धुरंधर × TMKOC” कैप्शन के साथ शेयर किया है। वीडियो में, सिटकॉम TMKOC के कई किरदारों को धुरंधर के किरदारों में दिखाया गया है। जैसे जेठालाल को हमजा, बबिता जी को यालीना, जबकि अय्यर को जमील-जमाली के किरदार में दिखाया गया है।
किसको मिला कौन सा किरदार
वायरल हो रहे इस वीडियो में जेठालाल को हमजा, बबीता को यालीना, आत्माराम भिडे को रहमान डकैत, अय्यर को जमील-जामली, पोपटलाल को उजैर बलोच, रौशन सिंह सोढी को एसपी चौधरी असलम, चंपकलाल (बापूजी) को मेजर इकबाल और तारक मेहता को अजय सान्याल के रूप में दिखाया गया है।
यहां देखिये फोटोज।









बड़े साहब का भी हो गया खुलासा (Who is Bade Sahab in Dhurandhar)

‘धुरंधर’ की रिलीज से ही दर्शकों के बीच ये जानने की उत्सुकता बनी हुई है कि आखिर फिल्म में बड़े साहब कौन है और उसका रोल कौन निभाएगा। तो अब इस बात का भी खुलासा इस वीडियो में हो गया है। AI के जरिये बनाये गए इस वीडियो में, इस रहस्य से भी पर्दा उठा दिया गया है। इस किरदार के लिए AI ने जेठालाल की पत्नी दया बेन को बड़े साहब के रूप में दिखाया है।
कब रिलीज होगी ‘धुरंधर 2’ (Dhurandhar 2 Release Date)
फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली आदित्य धर निर्देशित धुरंधर: द रिवेंज में रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, सौम्या टंडन और संजय दत्त सहित कई बड़े सितारे हैं। मगर इसके ट्रेलर में भी बड़े साहब कौन होगा इसकी हिंट नहीं दी गई है। हालांकि, ऐसी ख़बरें आ रहीं हैं कि धुरंधर 2 में इमरान हाशमी बड़े साहब के किरदार में नजर आ सकते हैं। ये इसमें कितनी सच्चाई है, ये तो फिल्म की रिलीज के बाद ही पता चलेगा।




