छात्र को गोली मारने वाला दोस्त गया बाल सुधार गृह:बर्थडे पार्टी में माथे पर लगी गोली, पूर्व एमएलसी का भतीजा है आरोपी

छात्र को गोली मारने वाला दोस्त गया बाल सुधार गृह:बर्थडे पार्टी में माथे पर लगी गोली, पूर्व एमएलसी का भतीजा है आरोपी

लखनऊ के कृष्णानगर थानाक्षेत्र में सातवीं के छात्र की हत्या मामले में पुलिस ने एक नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा। बर्थडे पार्टी के दौरान साथी के माथे पर गोली लगी थी। पुलिस की दो टीमें अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। सरोजनीनगर में रहने वाले जमीर खान इलेक्ट्रॉनिक की दुकान चलाते हैं। उनका बेटा उनैज स्टेलामेरी स्कूल में 7वीं कक्षा में पढ़ता था। जमीर ने बताया- कृष्णानगर में बालाजी कॉम्प्लेक्स में रहने वाले संजीव त्रिपाठी के यहां बर्थडे पार्टी थी। उनका बेटा अपने दोस्त के साथ मेरे घर पहुंचा। बेटे को साथ ले जाने लगे, तो मैंने मना कर दिया। लेकिन, लड़के जबरदस्ती उनैज को लेकर चले गए। बेटा भी दोस्ती के नाते चला गया। मीन खान ने बताया- शाम 7:30 बजे आरोपी के पिता संजीव त्रिपाठी ने मुझे वॉट्सऐप पर फोन किया। मेरे बड़े बेटे उसैद ने फोन उठाया। संजीव ने फोन पर कहा कि तुम्हारा भाई लोकबंधु में है, तुरंत अस्पताल आ जाओ। इसके बाद हम सभी लोग लोकबंधु अस्पताल पहुंचे। लेकिन, वहां हमें बच्चे से नहीं मिलने दिया गया। कुछ देर बाद पुलिस ने मृत अवस्था में बेटे को दिखाया। मामले में एसीपी कृष्णानगर रजनीश वर्मा ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए 2 पुलिस टीमें गठित की गईं। टीमों ने फॉरेंसिक विशेषज्ञों के साथ घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण कर इलेक्ट्रॉनिक एवं अन्य साक्ष्यों को जुटाया। जिसके आधार पर बुधवार को एक नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा गया। घटना में नामजद अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। घटना में नाबालिग ने गलती से चेक करने के दौरान गोली चलने की बात बताई है। वहीं घटना के वक्त लड़का अकेले ही गाड़ी से रिवाल्वर लेकर जाते दिख रहा है। फिलहाल मामले की जांच अभी जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *