अबोहर में सुनसान रास्ते पर मिला युवक का शव:देर आने बाद आने की बात कहकर घर से निकला, इकलौता बेटा था

अबोहर में सुनसान रास्ते पर मिला युवक का शव:देर आने बाद आने की बात कहकर घर से निकला, इकलौता बेटा था

अबोहर के गांव दोदेवाला में एक युवक का शव संदिग्ध हालत में मिला है। मृतक की पहचान गांव राजपुरा निवासी 25 वर्षीय विनोद कुमार पुत्र रिछपाल उर्फ पाली के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को नर सेवा नारायण सेवा समिति की मदद से पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है। जानकारी के अनुसार, विनोद कुमार कुछ समय पहले एक फाइनेंस कंपनी में काम करता था, लेकिन एक दुर्घटना के बाद वह घर पर ही रहता था। बताया जा रहा है कि विनोद अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसके पिता का दो दिन पहले ही पैर टूट गया था और उसकी मां भी बीमार रहती है। सूनसान जगह पर मिला शव विनोद आज सुबह अपने माता-पिता को यह कहकर घर से निकला था कि वह कुछ देर में वापस आ जाएगा। शाम करीब 4 बजे गांव दोदेवाला के एक सुनसान रास्ते पर कुछ लोगों ने उसे बेसुध पड़ा देखा। उन्होंने उसके दोस्तों को सूचना दी, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर उसे मृत पाया। लोगों ने पुलिस को दी सूचना लोगों ने तत्काल 112 पुलिस हेल्पलाइन पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और थाना बहाववाला को सूचित किया। थाना प्रभारी रविंद्र सिंह और एएसआई लखविंदर सिंह ने घटनास्थल का दौरा किया और शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मामले की जांच में जुटी पुलिस पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम कल किया जाएगा, जिसके बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल, मृतक की मां के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *